लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः राजस्थान में नगर निगम, पंचायत चुनाव का नवीन कार्यक्रम जारी होने के बाद ही कार्यालय से सम्पर्क हो सकेगा

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 20, 2020 05:55 IST

इस आदेश के अनुसार विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन हेतु नागरिक मतदाता वेबसाइट  https://www.nvsp.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय मेें सम्पर्क न किया जाए.

Open in App

कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जोगाराम ने गुरूवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निर्वाचन से जुडे़ कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में आने वाले सभी आगन्तुक नगर निगम, पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में नामांकन, नाम निर्देशन पत्र, मतदाता सूची, नकल अथवा चुनाव सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त चुनाव के नवीन कार्यक्रम जारी होने के बाद ही कार्यालय में सम्पर्क कर सकेंगे.

इस आदेश के अनुसार विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन हेतु नागरिक मतदाता वेबसाइट  https://www.nvsp.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय मेें सम्पर्क न किया जाए.

इसी प्रकार सभी पंजीकृत मतदाता एवं आम नागरिक नगर निगम-पंचायत की मतदाता सूची के अवलोकन के लिए इसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  http://sec.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे. इसें सम्बन्ध में भी जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में सम्पर्क न किया जाए.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए प्रदेश में लगातार कई निर्णय लिए जा रहे हैं जिनमें कुछ आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, राजकीय निगमों एवं मंडलों में 31 मार्च 2020 तक शट डाउन का निर्णय भी है.

उधर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के समस्त आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों को भी आगामी आदेश तक बन्द रखा जायेगा. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मा. भॅवरलाल मेघवाल ने गुरूवार को इस संबंध में विभाग को एडवाईजरी जारी करने के निर्देश दिये हैं, जिसके तहत समस्त आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों को बन्द करते हुए वहं अध्ययनरत एवं आवासरत विधार्थियों को घर भिजवाने के लिए कहा गया है.

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार