लाइव न्यूज़ :

UP Lockdown: उत्तर प्रदेश में नोएडा-गाजियाबाद सहित 15 जिलों के हॉटस्पॉट होंगे पूरी तरह सील

By निखिल वर्मा | Updated: April 8, 2020 17:13 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 326 मामले सामने आ चुके हैं. कोविड-19 से प्रदेश में चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कुल 37 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित हैं और 22 मरीजों का सफल इलाज करके घर भेजा चुका है.उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मामले तबलीगी जमात के सदस्यों या उनके संपर्क में आए लोगों में हुआ है

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में जिन 15 जिलों में कोरोना वायरस महामारी फैल रही है, वहां के हॉटस्पॉट्स को सील किया जाएगा। इसमें एनसीआर क्षेत्र में शामिल गाजियाबाद और नोएडा भी है। इस बात की जानकारी यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने दी है।

आज रात 12 बजे के बाद से 15 अप्रैल तक लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज  कोरोना वायरस हॉटस्पॉट पूरी तरह सील हो जाएंगे। इन जगहों में कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी और सामानों की होम डिलिवरी होगी। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को आने-जाने की इजाजत होगी।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया,  'उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 के छह या उससे ज्यादा मामले आए हैं। इन सभी जिलों में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक के लिए सील किया जाएगा।’ इन जिलों में कोविड-19 के हॉट स्पॉट को आज शाम तक चिह्नित करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने बताया,  'सील होने वाले क्षेत्रों/जगहों में सिर्फ चिकित्सा से जुड़े वाहन ही जा सकेंगे। इसके अलावा किसी भी तरह की गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी।’ यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के आधार पर लिया गया है। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 343 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना है और इनमें से ज्यादातर मामले इन्हीं 15 जिलों के हैं। 

दमकल की गाड़ियों से गांवों और शहरों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार 66 तहसीलों में दमकल विभाग की स्थापना करने जा रही है और बाकी तहसीलों में चरणबद्ध तरीके से दमकल की गाड़ियां भेजी जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने आवास से प्रदेश की 66 तहसीलों के लिए दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दमकल की गाड़ियां सूबे को संक्रमण मुक्त करने का काम करेंगी। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशलखनऊनॉएडानोएडा समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो