लाइव न्यूज़ :

VIDEO: फौजी की पत्नी ने ट्वीट कर कहा, 'बेटी का पहला जन्मदिन है', बाइक पर बैलून और केक लेकर पहुंची UP पुलिस

By भाषा | Updated: April 30, 2020 15:05 IST

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भारत को 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। पीएम मोदी ने लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की मां ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस व मथुरा के पुलिस तक अपनी बात पहुंचाई थी।परिवार ने इस कदम के लिए पुलिस का आभार प्रकट किया। 

मथुरा:  उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक परिवार के लिए कल का बीता दिन (29 अप्रैल) यादगार बन गया जब लॉकडाउन के बीच इस परिवार की एक साल की बिटिया का जन्मदिन मनाने के लिए पुलिस कर्मी केक और उपहार लेकर पहुंचे। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की महाविद्या कालोनी निवासी इस परिवार की यह बिटिया आज एक साल की हो गयी। बच्ची के पिता फौजी हैं और देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं।

ऐसे में बच्ची की मां ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस व मथुरा के पुलिस अधिकारियों के नाम संदेश डाला कि उसका जन्मदिन कैसे मनाया जाएगा। उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब कुछ ही समय बाद तीन कार व कई बाइकों पर सवार ‘यूपी-112’ सर्विस के अधिकारी व पुलिसकर्मी उनके घर एक बर्थडे-केक व ढेर सारे गुब्बारे तथा उपहार आदि लेकर पहुंच गए।

बच्ची की बैंकर मां समेत परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में केक कटवाकर उसका पहला जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। जो सभी के लिए अविस्मरणीय यादगार बन गया। परिवार ने इस कदम के लिए पुलिस का आभार प्रकट किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो