लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से कश्मीर में मरने वाले की संख्या 33, 15 जून से स्कूलों को खोलने की तैयारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 2, 2020 18:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा का एक नागरिक (27 वर्षीय) जिसे कल सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते कहर के बावजूद जम्मू कश्मीर में 15 जून के बाद सभी स्कूल खुलने के आसार हैं।

जम्मूः कश्मीर संभाग में आज यानी कि मंगलवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या 33 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 2605 है। जबकि सरकार ने 15 जून से सारे प्रदेश में स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

कुपवाड़ा का एक नागरिक (27 वर्षीय) जिसे कल सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी मौत हो गई है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पी नामग्याल समेत कोरोना से सोमवार को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में चार लोगों की मौत हुई थी। इनमें से जम्मू संभाग से 1 और कश्मीर के 2 मरीज थे।

कोरोना के बढ़ते कहर के बावजूद जम्मू कश्मीर में 15 जून के बाद सभी स्कूल खुलने के आसार हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कोविड-19 से बचाव के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सरकारी स्कूलों में हर विद्यार्थी और शिक्षकों समेत स्कूल स्टॉफ को मास्क और दस्ताने दिए जाएंगे। स्कूलों में हैंड सैनिटाइजर और साबुन का इंतजाम किया जाएगा। इसका पूरा खर्च समग्र शिक्षा अभियान के तहत आने वाली धनराशि से किया जाएगा।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इस समय लॉकडाउन चल रहा है और जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पंद्रह जून तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस बीच, शिक्षा विभाग के वित्तीय निदेशक ने एक आदेश जारी कर सभी सरकारी स्कूलों में कोविड सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए।

इस आदेश में स्कूलों के जून के मध्य में खुलने की बात भी कही गई है, लेकिन स्कूलों को खोलने का फैसला उपराज्यपाल प्रशासन को ही लेना है। इस पर अभी कोई आदेश नहीं आया है। डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन जम्मू अनुराधा गुप्ता ने भी कहा है कि यह स्कूल खोलने का आदेश नहीं है, बल्कि शिक्षा विभाग से कोविड की रोकथाम के लिए प्रबंध करने को कहा गया है।

 

कश्मीर प्रशासन इस साल जून के मध्य से सभी स्कूल खोलने की योजना बना रहा है, जो कोरोना वायरस लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं। स्कूली शिक्षा विभाग में वित्त निदेशक के पत्र के अनुसार सरकारी स्कूलों को प्रत्येक छात्र को दोबारा इस्तेमाल होने वाले दो मास्क, दो जोड़ी दस्ताने मुहैया कराने और हर स्कूल के प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइजर तथा तरल साबुन रखने के लिये कहा गया है।

निदेशक ने पत्र में लिखा, ''सरकार जून के मध्य से स्कूल खोलने पर विचार कर रही है। मुझे कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने को कहा गया है।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप