लाइव न्यूज़ :

कोरोना के सक्रिय मामले भारत में 47 हजार से पार हुए, 24 घंटे में 8084 नए केस, 10 मरीजों की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2022 10:11 IST

Coronavirus: भारत में एक बार फिर 8 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 47,995 हो गए हैं। महाराष्ट्र से अकेले 2,946 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 8084 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 8 हजार से अधिक केस।देश में सक्रिय मामले अब बढ़कर 47,995 हो गए हैं, पिछले 24 घंटे में 3482 की वृद्धि।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 2,946 नए मामले सामने आए, केरल से 2319 नए केस।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 8084 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल 8500 से अधिक केस मिले थे। वहीं, 10 लोगों की जान भी कोरोना की वजह से हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 771 हो गई है। सक्रिय मामले भी अब 50 हजार के करीब पहुंचने लगे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 3482 की वृद्धि हुई है और अब ये बढ़कर 47,995 हो गया है। वहीं, इस अवधि में 4592 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन की 195 करोड़ से ज्यादा डोज (1,95,19,81,150) देश में लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 11,77,146 डोज लगाए गए।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 2,946 नए मामले सामने आए। साथ ही दो रोगियों की मौत भी हो गई। राज्य में अभी तक कोरोना से 1,47,870 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में अकेले संक्रमण के 1,803 मामले सामने आए। फिलहाल राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 16,370 है। 

दूसरी ओर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 735 नए मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ यहां संक्रमण दर बढ़कर 4.35 प्रतिशत हो गई है। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब दिल्ली में 600 से अधिक मामले आए हैं और संक्रमण दर तीन प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है। दिल्ली में कोरोना से अब तक कुल 26,221 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा केरल में 2319 नए केस, कर्नाटक में 463, हरियाणा में 304 और तमिलनाडु में 249 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में भी 258 नए केस मिले।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा