लाइव न्यूज़ :

नए कोविड-19 केसः महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित, आर्थिक नगरी में 27126 नए मामले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2021 19:59 IST

Coronavirus India: भारत में रविवार को कोविड-19 के इस साल के अब तक के सर्वाधिक दैनिक नए मामले आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में रविवार तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,11,30,288 हो गई।देश में 7,25,138 सत्रों में टीके की 4.4 करोड़ (4,46,03,841) खुराक लगाई जा चुकी हैं। भारत में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,09,087 है, जो कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है।

Coronavirus India: भारत ने पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह 8 बजे तक 43,846 नए मामले दर्ज किए हैं। वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है। 

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हो गई है। सुधाकर ने लोगों से  वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सहयोग की मांग की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। महाराष्ट्र ने 27,126 नए मामले दर्ज किए, जबकि पंजाब में रविवार को 2,578 मरीज थे।

स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे

मध्य प्रदेश में मामले बढ़ रहे हैं, भोपाल में अब एक दिन का तालाबंदी कर दी गई है और अगले आदेश तक हर रविवार को जारी रहेगी। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी रविवार को भी इसी तरह के तालाबंदी की जाएगी। राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि इन तीन शहरों में स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

केरल में 2,078 नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर में आए कुल नए कोविड-19 मामलों में से 83.14 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 27,126 नए मामले आए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,578 जबकि केरल में 2,078 नए मामले सामने आए। कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के क्रमश: 1,798, 1,565 और 1,308 नए मामले आए।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 43,846 नए मामले आए, जो इस साल अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है, जिससे देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,15,99,130 ​​तक पहुंच गए। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, देश भर में 24 घंटे में 197 मौतें हुईं, जिनमें से 86.8 प्रतिशत मौतें छह राज्यों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 92 लोगों की मौत हुई

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 92 लोगों की मौत हुई। पंजाब में 38 और केरल में 15 लोगों की मौत हुईं। दिल्ली में शनिवार को इस साल पहली बार कोरोना वायरस के 800 से अधिक मामले सामने आए, जबकि दो और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले 3,165 थी जो अगले दिन बढ़कर 3,409 हो गई। संक्रमण दर दो महीने के बाद एक प्रतिशत के आँकड़े को पार कर गई। मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में हर दिन नए मामले बढ़ रहे हैं। भारत में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,09,087 है, जो कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है।

बीते 24 घंटे की अवधि में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 20,693 की वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मामलों में वृद्धि का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड- मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं।

मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, "मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं, लेकिन मुख्य कारण यह है कि लोगों के रवैये में बदलाव आया है और उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है। लोगों को अभी भी कुछ और समय के लिए गैर जरूरी यात्रा से बचना चाहिए।"

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने इस वायरस से मुक्त रहने के लिए कहा कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन, नियंत्रण रणनीति, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के दृष्टिकोण से तत्परता के साथ-साथ टीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने कहा कि टीकाकरण की गति में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया है।

सत्रह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 से किसी मौत की सूचना नहीं है। ये राज्य हैं- राजस्थान, असम, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, पुडुचेरी, दमन एवं दीव और दादरा एवं नागर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश।

कोविड-19 की दूसरी लहर शुरू हो गई है : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हो गई है और उन्होंने इस महामारी पर रोक लगाने में लोगों का सहयोग मांगा। सुधाकर ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत में हैं। चलिए इस पर काबू पाने में सभी हाथ मिलाए क्योंकि अगले तीन महीने हमारे लिए अहम हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 की स्थिति और उठाए जाने वाले कदमों के बारे में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से चर्चा करेंगे। सुधाकर ने कहा, ‘‘क्या कोई गतिविधि कोरोना वायरस से बचने का बहाना हो सकती है? क्या यह वीआईपी, राजनीतिक पार्टियों या धार्मिक सभाओं को बख्श देगा?’’ मंत्री ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाने की जरूरत पर जोर दिया क्योंकि उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां इसमें भाग लेंगी। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरलपंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण