लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना के 78 हजार के करीब मामले,1 हजार मौतें, जानें राज्य के हर जिले का अपडेट

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 29, 2020 21:17 IST

भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 76, 472 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के 26 लाख 48 हजार 998 मामले हो गए हैं। वहीं देश में कोविड-19 से 62, 550 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App

जयपुर:  राजस्थान में पिछले 13 दिनों में 1300 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ांे के अनुसार प्रदेष में मिले 595 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेष का आंकड़ा बढ़कर 77965 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 110 मामले जयपुर में सामने आए। वहीं, कोटा में 85, उदयपुर में 63, अलवर में 61, अजमेर में 47, पाली में 40, जोधपुर में 30, बीकानेर में 29, डूंगरपुर में 28, नागौर में 23, झालावाड़ में 20, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 13-13, प्रतापगढ़ में 8, बाड़मेर में 7 और टोंक में 5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 8 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेष में बढ़कर अब 1025 हो गई है। मंगलवार को भी प्रदेष में रिकॉर्ड 13 नये कोरोना मरीज मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 22 लाख 54 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 77965 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 62243 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। 

राजस्थान में कोविड-19 की वजह से  1025 मरीजों की मौत

वहीं 1025 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14697 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 11747 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में 10130 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7347, कोटा में 4819, बीकानेर में 4271, अजमेर में 4046, पाली में 3884, भरतपुर में 3618, सीकर में 2558, उदयपुर में 2321, नागौर में 2316, बाड़मेर में 2189, धौलपुर में 2184, भीलवाड़ा में 2115, जालौर में 1335, झालावाड़ में 1274, सिरोही में 1245 और राजसमंद में 1121 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें जयपुर में

वहीं, झुंझुनूं में 974, डूंगरपुर में 965, चूरू में 918, चित्तौड़गढ़ में 809, श्रीगंगानगर में 625, टोंक में 598, करौली में 572, टोंक में 514, करौली में 559, दौसा में 528, बूंदी में 528, बांसवाड़ा में 509, सवाई माधोपुर में 439, बारां में 474, सवाई माधोपुर में 468, बारां में 441, प्रतापगढ़ में 440, हनुमानगढ़ में 397, और जैसलमेर में 350 (इनमें 14 ईरान से आए), कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 1025 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 269 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 95, बीकानेर में 71, कोटा में 69, भरतपुर में 68, अजमेर में 68, पाली में 43, नागौर में 42, उदयपुर में 25, अलवर में 24, धौलपुर में 19 बाड़मेर में 18, सीकर में 17, भीलवाड़ा में 14, सिरोही में 11, बारां में 12, सवाई माधोपुर और राजसमंद में 13-13, जालौर में 12, सिरोही में 11, टोंक-डूंगरपुर में 10-10, श्रीगंगानगर एवं करौली में 7-7, झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ में 6-6, प्रतापगढ़, चूरू और दौसा में 5-5, बांसवाड़ा एवं बूंदी में 4, जैसलमेर में 3, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा