लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Bihar: बिहार में कोरोना से अब तक 26 की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 4181, जानें जिलों का हाल 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2020 16:46 IST

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इलाज के दौरान इस मरीज की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों में से खगडिया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने बताया कि कोरोना से एक वयक्ति की मौत हुई है. 

पटना:बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ रही है. राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 26 हो गया है. नवादा जिले के वारसलीगंज निवासी 35 वर्षीय युवक कुछ दिनों पहले हरियाणा से आया था. उसकी तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इलाज के दौरान इस मरीज की मौत हुई है. विभाग ने बताया कि नवादा के रहने वाले एक व्यक्तियों की मौत हुई है. नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने बताया कि कोरोना से एक वयक्ति की मौत हुई है. 

जिले में कोरोना से यह पहली मौत हुई है. जिले के वारसलीगंज इलाके जमुआवा गांव का रहने वाला 35 साल का युवक कुछ ही दिन पहले ही हरियाणा से लौटा था. तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने पावापुरी स्थित विम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. मौत के बाद ही इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. 

इस तरह बिहार में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों में से खगडिया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है.

इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं, राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद अबतक 4181 हो गई है. बिहार के पटना, खगडिया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए