लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली सरकार ने एक और कोविड-19 हॉटस्पॉट की पहचान की, कुल 34 हॉटस्पॉट चिन्हित

By भाषा | Updated: April 12, 2020 19:13 IST

हाल ही में, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि स्वास्थ्य अधिकारियों की कड़ी मेहनत और 'ऑपरेशन शील्ड' के सफल कार्यान्वयन ने दिलशाद गार्डन को कोरोना वायरस से मुक्त क्षेत्र बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'ऑपरेशन शील्ड' दिलशाद गार्डन इलाके में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में सफल रहा है। यह इलाका कोरोना वायरस संक्रमण से बहुत प्रभावित था।

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में महावीर एन्क्लेव क्षेत्र को कोविड-19 हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर इसे सील करने का आदेश दिया। इसके बाद शहर में ऐसे क्षेत्रों की कुल संख्या 34 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि आदेश जारी कर कहा गया है कि यहां दिल्ली सरकार का 'ऑपरेशन शील्ड' लागू होगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘महावीर एन्क्लेव में बंगाली कॉलोनी की गली नंबर पांच और पांच ए, एच -2 ब्लॉक को सील करने का आदेश जारी किया गया है।’’

राजौरी, जहांगीरपुरी और देवली एक्सटेंशन के क्षेत्रों को शनिवार को हॉटस्पॉट यानी संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया था। 'ऑपरेशन शील्ड' दिलशाद गार्डन इलाके में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में सफल रहा है। यह इलाका कोरोना वायरस संक्रमण से बहुत प्रभावित था।

हाल ही में, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि स्वास्थ्य अधिकारियों की कड़ी मेहनत और 'ऑपरेशन शील्ड' के सफल कार्यान्वयन ने दिलशाद गार्डन को कोरोना वायरस से मुक्त क्षेत्र बना दिया है। राज्य सरकार के मुताबिक पिछले 10 दिनों में दिलशाद गार्डन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 166 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,069 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील