लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण से अब तक 75 लोगों की मौत, एक दिन में सर्वाधिक मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 5, 2020 05:47 IST

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब भी 2,784 लोग संक्रमित हैं जबकि 212 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में आठ, दिल्ली और गुजरात में दो-दो और तमिलनाडु में एक मरीज की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में शनिवार को सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी और संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार से अधिक हो गयी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 13 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।   

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में शनिवार को सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी और संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार से अधिक हो गयी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 13 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।   

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब भी 2,784 लोग संक्रमित हैं जबकि 212 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में आठ, दिल्ली और गुजरात में दो-दो और तमिलनाडु में एक मरीज की मौत हो गयी।

आंकड़ों के अनुसार शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 525 नए मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,072 हो गयी जिनमें 57 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि अब तक 79,950 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें 3,113 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है। हालांकि, सभी राज्यों के आंकड़ों को सूचीबद्ध करें तो देशव्यापी मामलों की संख्या इससे अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 मौत हुई हैं। इसके बाद गुजरात (10), तेलंगाना (सात), मध्य प्रदेश और दिल्ली (छह- छह), पंजाब (पांच) का स्थान है। कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में तीन तीन मौत हुयी हैं जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में दो-दो मौत हुईं। आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत हुयी है।

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक 490 मामलों की पुष्टि हुयी है जबकि दिल्ली में 445 और तमिलनाडु में 411 मामले सामने आए हैं। केरल में अब तक 295 मामले सामने आए हैं, जबकि राजस्थान में 200 और उत्तर प्रदेश में 174 मामलों की पुष्टि हुयी है।

आंध्र प्रदेश में 161 , तेलंगाना में 159, कर्नाटक में 128, गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 मामले सामने आए हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 75 मामले सामने आए हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 69, पंजाब में 57, हरियाणा में 49, बिहार में 30, असम में 24, चंडीगढ़ में 18, उत्तराखंड में 16 और लद्दाख में 14 मामलों की पुष्टि हुयी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव