लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई में कोविड विस्फोट, एक दिन में 2510 केस, दिल्ली में एलजी बैजल ने की बैठक, अलर्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2021 19:42 IST

Covid-19 Active Cases India: डीडीएमए ने बुधवार को फैसला किया कि दिल्ली में 'येलो अलर्ट' के तहत लगाए गए कोविड से संबंधित प्रतिबंध कुछ समय के लिए जारी रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे1,377 मामलों की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक है। यह निर्णय उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विशेषज्ञ शामिल हुए।

Covid-19 Active Cases India: मुंबई ने आज 2,510 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल के 1,377 मामलों की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक है। कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने आज भविष्यवाणी की थी कि मुंबई धीरे-धीरे प्रति दिन 2000 से अधिक मामलों को देखेगा।

इस बीच डीडीएमए ने बुधवार को फैसला किया कि दिल्ली में 'येलो अलर्ट' के तहत लगाए गए कोविड से संबंधित प्रतिबंध कुछ समय के लिए जारी रहेंगे और अधिकारी कुछ समय के लिए स्थिति की निगरानी करेंगे। यह निर्णय उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।

इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विशेषज्ञ शामिल हुए। डीडीएमए ने मंगलवार को शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत एक 'येलो अलर्ट' घोषित किया, जिसमें ओमीक्रॉन वायरस के उभरने के बाद कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि हुई थी।

'येलो अलर्ट' में रात के कर्फ्यू, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने, ऑड-ईवन के आधार पर गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को खोलने, मेट्रो ट्रेनों और बसों में बैठने की क्षमता को आधा करने जैसे प्रतिबंध शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि डीडीएमए ने फैसला किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 'येलो अलर्ट' के तहत लगाए गए प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे।

राजस्थान में 23 और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए

राजस्थान में 23 और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकरी दी । राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को राज्य में ओमीक्रोन के 23 नए मामले सामने आये हैं । इनमें से अजमेर के 10, जयपुर के नौ, अलवर एक, भीलवाड़ा के दो तथा जयपुर का एक व्यक्ति शामिल है ।

प्रवक्ता के अनुसार इन संक्रमित व्यक्तियों में से चार विदेश यात्रा से लौटे हैं, तीन व्यक्ति विदेशी यात्रियों के संपर्क में आने वाले हैं जबकि दो व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं। इन सभी को ओमीक्रोन विशेष वार्ड में पृथक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक ओमीक्रोन के कुल 69 मामले हो गये हैं ।

उन्होंने बताया कि इनमें जयपुर के 39, सीकर के चार, अजमेर के 17, उदयपुर के चार, भीलवाड़ा के दो, अलवर का एक, जोधपुर का एक तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति शामिल है। पहले ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए 46 में से 44 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार शाम तक राज्य में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 438 लोग उपचाराधीन थे।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए