लाइव न्यूज़ :

यूपी में कोरोना का कहर जारी, सहारनपुर में कोविड-19 के 14 नये मामले, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 65

By भाषा | Updated: April 18, 2020 21:10 IST

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने देवबंद मे सभी पुराने पास निरस्त कर दिये है। ड्रोन द्वारा पूरे शहर की निगरानी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइनमें से 13 को देवबंद में और एक को गंगोह में पृथकवास में रखा गया है। इसके मद्देनजर सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है।

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे कोरोना कोरोना वायरस से संक्रमण के 14 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ जिले में कुल कोविड-19 मरीजो की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने शनिवार को ‘‘पीटीआई्-भाषा’’ को बताया कि जिले के देवबंद एवं गंगोह में पृथकवास में रखे गए कुल 183 लोगों की रिपोर्ट आज नोएडा से प्राप्त हुई है जिसमें 14 नमूनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि इनमें से 13 को देवबंद में और एक को गंगोह में पृथकवास में रखा गया है। सोढ़ी ने बताया कि आज की रिपोर्ट आने के बाद सहारनपुर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इसके मद्देनजर सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने देवबंद मे सभी पुराने पास निरस्त कर दिये है। ड्रोन द्वारा पूरे शहर की निगरानी की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील