लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से पूछा- कोरोना के डर से एक बालक छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर न जा सका, बूझो तो जाने

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2020 12:03 IST

Coronavirus: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Open in App

जहां एक ओर घातक विषाणु कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा मचा हुआ है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता इशारों की इशारों में कांग्रेस पर तंज कसने में लगे हुए हैं। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में मचे सियासी तूफान के बीच अजीब-गरीब ट्वीट कर लोगों से एक सवाल पूछा है।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, 'बूझो तो जाने, कोरोना के डर से एक बालक छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर न जा सका।' उनका यह ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया।

बता दें, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है। दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं।  महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 41 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है। 

तेलंगाना में दो विदेशियों समेत पांच मामले सामने आए हैं। राजस्थान में दो विदेशियों समेत चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 16 लोग संक्रमित हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इन मरीजों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। 

हाल में मुंबई की 64 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हुई थी। वह दुबई से लौटी थी। इससे पहले, पिछले मंगलवार को कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात को एक महिला की मौत हो गई थी। 

एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के अनुसार सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्देश अस्थायी रूप से लागू किया गया है और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। इसकी बाद में समीक्षा की जाएगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 18 मार्च से 31 मार्च के बीच यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतऐसी भाषा बोलने के पहले सोच तो लेते नेताजी !

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो