लाइव न्यूज़ :

आरा में कोरोना संक्रमित डॉक्टरों और कर्मियों को बुलाया गया अस्पताल, नही आए तो कड़ी कार्रवाई की भी धमकी

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2021 09:44 IST

आरा के सदर अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को 24 अप्रैल को उपस्थित रहने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि जो कोविड पॉजिटिव के कारण ड्यूटी पर नहीं हैं, वे भी मौजूद रहेंगे। इस आदेश पर अब विवाद शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के आरा में सदर अस्पताल के अधीक्षक के आदेश पर विवादअधीक्षक ने कोरोना संक्रमित डॉक्टरों और कर्मियों आने का फरमान दिया हैकेंद्रीय मंत्री आरके सिंह के आज आरा सदर अस्पताल के दौरे को लेकर ये आदेश दिया गया है

कोरोना की चपेट में पूरा देश है। बिहार में भी यही हालात हैं और यहां छोटे-छोटे शहरों में लोगों को समुचित इलाज के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस बीच बिहार के ही आरा जिले के सदर अस्पताल के अधीक्षक के हवाले से जारी एक अजीबोगरीब फरमान पर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 24 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आरा सदर अस्पताल का निरीक्षण करने वाले हैं। इसलिए सभी चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारी (कोविड पॉजिटिव सहित) को ड्रेस कोड में उपस्थित रहना होगा। 

साथ ही कहा गया है कि सभी कोविड पॉजिटिव चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारियों का आरटीपीसीआर जांच किया जाना है। अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

कोविड पॉजिटिव डॉक्टरों को बुलाने पर अधीक्षक ने क्या कहा

कोरोना पॉजिटिव डॉक्टरों और कर्मचारियों को मंत्री जी के दौरे पर उपस्थित रहने के फरमान पर प्रभारी अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आदेश को सही बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत मिली है कि कुछ डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना की झूठी रिपोर्ट दिखाकर ड्यूटी से गायब हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि आए दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और कोरोना के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में डॉक्टरों का होना जरूरी है। ऐसे में जो भी डॉक्टर बहाने बनाते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार प्रभारी अधीक्षक ने कहा कि कई डॉक्टर सिटी स्कैन की रिपोर्ट दिखाकर गायब हैं जबकि कोरोना के लिए सबसे विश्वसनीय आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट है। इसलिए इन सभी की जांच की जाएगी।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार समाचारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है