लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बीएफ.7 सब-वैरिएंट से संक्रमितों का फ्री में होगा इलाज, कर्नाटक सरकार ने की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2022 14:16 IST

राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को कहा, “चीन में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हमारे सलाहकार सेल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने का सुझाव दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे BF.7 वैरिएंट, ओमिक्रॉन का एक सबवैरिएंट है।  BF.7 वैरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज कर्नाटक के दो अस्पतालों में मुफ्त में किया जाएगा।कर्नाटक सरकार ने एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

 बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार ने कहा है कि जो लोग कोरोना वायरस के बीएफ.7 सब-वेरिएंट से संक्रमित पाए जाएंगे, उनका इलाज मुफ्त में किया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए सोमवार को राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि बीएफ.7 सब-वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज बेंगलुरु में विक्टोरिया अस्पताल और मंगलुरु में वेनलॉक अस्पताल में किया जाएगा।   

 BF.7 वैरिएंट, ओमिक्रॉन का एक सबवैरिएंट है। माना जा रहा है कि चीन में इससे संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि भारतीय अधिकारियों को इसके उपाय करने के लिए कहा गया है। राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को कहा, “चीन में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हमारे सलाहकार सेल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि हमने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के साथ कोविड की तैयारियों से संबंधित एक बैठक की थी। उपचार प्रदान करने के लिए बेंगलुरु में दो अस्पताल समर्पित किए जाएंगे।

 एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रेस्तरां, पब और स्कूलों के बाद कर्नाटक कालाबुरगी एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, नए साल की पार्टी के लिए 1 जनवरी को 1 बजे तक ही अनुमति दी जाएगी। केवल उन लोगों को इन जगहों पर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने COVID-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ली हैं, और प्रतिष्ठानों को त्योहारी सीजन के दौरान भीड़भाड़ से बचने का आदेश दिया गया है। मूवी थिएटर में फेस मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

टॅग्स :बीएफ.7 ओमीक्रोनकर्नाटककोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा