लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का एक कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव, सभी सहकर्मियों को किया गया क्वारंटाइन

By निखिल वर्मा | Updated: April 22, 2020 13:35 IST

भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या करीब 20 हजार पहुंच गई है। कोविड-19 के संक्रमण में देश में 640 लोगों की मौत हुई है. दुनिया भर में केसों की संख्या के मामले में भारत 17वें नंबर पर है.

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को लोकसभा सचिवालय का भी एक कर्मचारी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था.भारत में बीते 24 घंटे में 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है

राष्ट्रपति भवन, लोकसभा सचिवालय के बाद अब विमानन मंत्रालय (सिविल एविएशन मिनिस्ट्री) के एक कर्मचारी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया गहै। विमानन मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 15 अप्रैल को ऑफिस आए एक कर्मचारी को कल (21 अप्रैल) को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए सभी सहकर्मियों को क्वारंटाइन के लिए कहा गया है।

मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘गत 15 अप्रैल को कार्यालय में आये मंत्रालय का एक कर्मचारी 21 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। परिसर में सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उस सहयोगी के साथ खड़े हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उन्हें सभी संभव चिकित्सा मदद उपलब्ध कराई जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो भी संक्रमित पाये गये कर्मचारी के संपर्क में थे वे सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करें। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

इससे पहले कल (21 अप्रैल) को लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमित सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

लोकसभा के एक अधिकारी ने बताया, ''संक्रमित सफाईकर्मी को सेवानिवृत्त होने में दो साल हैं। उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है।'' उसके परिवार के 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है।

वहीं राष्ट्रपति भवन परिसर में एक सफाई कर्मी के रिश्तेदार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद परिसर में रहने वाले 115 परिवारों को ऐहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रखा गया है।

रायसीना हिल्स से साउथ एवेन्यू तक फैले करीब 330 एकड़ क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर क्षेत्र में करीब 1000 परिवारों का आवास है जो भवन के 340 कमरों, अशोक हॉल, दरबार हॉल सहित सम्पूर्ण क्षेत्र का रखराव करते हैं और विभिन्न कार्यो से जुड़े हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियालोकसभा संसद बिलकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराष्ट्रपति भवनदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई