Coronavirus: दिल्ली में COVID-19 संक्रमण के मामले हुए 720, मृतक संख्या 12 पर पहुंची

By भाषा | Published: April 10, 2020 05:47 AM2020-04-10T05:47:29+5:302020-04-10T05:47:29+5:30

बुधवार रात तक शहर में संक्रमितों की संख्या 669 और मृतकों की संख्या नौ थी। बृहस्पतिवार को तीन संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके साथ मृतक आंकड़ा 12 हो गया।

Coronavirus: 720 COVID-19 cases in Delhi, death toll reaches to 12, says Official | Coronavirus: दिल्ली में COVID-19 संक्रमण के मामले हुए 720, मृतक संख्या 12 पर पहुंची

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsराष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 720 पर पहुंच गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित लोगों में से 430 लोग निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 720 पर पहुंच गई।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित लोगों में से 430 लोग निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

बुधवार रात तक शहर में संक्रमितों की संख्या 669 और मृतकों की संख्या नौ थी।

बृहस्पतिवार को तीन संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके साथ मृतक आंकड़ा 12 हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 25 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया।

Web Title: Coronavirus: 720 COVID-19 cases in Delhi, death toll reaches to 12, says Official

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे