लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 69 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित नौ राज्य

By भाषा | Updated: September 10, 2020 15:49 IST

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं - महाराष्ट्र से 9,67,349, आंध्र प्रदेश से 5,27,512, तमिलनाडु से 4,80,524, कर्नाटक से 4,21,730 और उत्तर प्रदेश से 2,85,041 मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं।देश में 9,19,018 लोग अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित 49 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं।

नई दिल्लीः केंद्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित कुल मरीजों में से 74 प्रतिशत मरीज, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित नौ राज्यों में हैं जबकि अब तक हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं - महाराष्ट्र से 9,67,349, आंध्र प्रदेश से 5,27,512, तमिलनाडु से 4,80,524, कर्नाटक से 4,21,730 और उत्तर प्रदेश से 2,85,041 मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन डेटा के मुताबिक, देश में 9,19,018 लोग अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है। संक्रमण का इलाज करा रहे 74 प्रतिशत से अधिक मरीज नौ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित 49 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं।

महाराष्ट्र इस मामले में सबसे ऊपर है जहां ऐसे मरीजों की संख्या 2,50,000 है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश 97,000 मामलों के साथ दूसरे नंहर पर हैं। देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 95,735 मामलों में से 23,000 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र से और 10,000 से ज्यादा मामले आंध्र प्रदेश से हैं।

वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 1,172 लोगों की मौत हुई जिसमें से 32 प्रतिशत मौत यानि 380 लोगों की मौत महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद कर्नाटक में 128 लोगों की और तमिलनाडु में 78 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश - महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 95,735 मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 44,65,863 हो गए और 1,172 लोगों की मौत से मृतक संख्या 75,062 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 34,71,783 हो गई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसमहाराष्ट्र में कोरोनातमिलनाडुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो