लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: ट्रेन से हटाए जाएंगे कंबल, चादर, पर्दे, तौलिए और तकिए के खोल, तरल साबुन और नैपकिन रॉल दिया जाएगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2020 13:37 IST

कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने अपने सभी क्षेत्रीय संभागों को ट्रेनों के एसी डिब्बों से कंबल और पर्दे हटाने का आदेश दिया है क्योंकि उनकी रोज धुलाई नहीं होती है। रेलवे ने कहा कि चादर, तौलिये और तकिए के खोल जैसी अन्य चीजें रोज धोई जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि इन डिब्बों में न्यूतनम तापमान 24-25 डिग्री निर्धारित किया जाए।बोर्ड ने कहा,‘‘ इस एहतियाती कदम का पर्याप्त प्रचार किया जाए ताकि यात्री तैयार रहें।’’

नई दिल्लीः वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी जितेंद्र राय ने कहा कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए। रेलवे ने सभी कंबल और पर्दों को हटाकर सेनिटाइज करने का फैसला लिया है। यहां कंबलों को 40डिग्री सेल्सियस पर सेनिटाइज किया जाता है। यहां प्रतिदिन 1200 कंबल सेनिटाइज किए जाते हैं।

कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने अपने सभी क्षेत्रीय संभागों को ट्रेनों के एसी डिब्बों से कंबल और पर्दे हटाने का आदेश दिया है क्योंकि उनकी रोज धुलाई नहीं होती है। रेलवे ने कहा कि चादर, तौलिये और तकिए के खोल जैसी अन्य चीजें रोज धोई जाती हैं।

रेलवे बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि इन डिब्बों में न्यूतनम तापमान 24-25 डिग्री निर्धारित किया जाए। बोर्ड ने कहा,‘‘ इस एहतियाती कदम का पर्याप्त प्रचार किया जाए ताकि यात्री तैयार रहें।’’ बोर्ड ने कहा कि सभी पर्दों और कंबलों को धोकर, सुखाकर स्वच्छ एवं शुष्क भंडार सुविधा गृह में रख दिया जाए व ताजा शत प्रतिशत धुला लीनेन सीलबंद पैकेट में दिये जाएं। रेलवे एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से यात्रियों से अपना कंबल लेकर आने को कहेगा।

उसने अपने कर्मियों को हैंडल, विंडो ग्रिल, बोतल क्लिप, चार्ज प्वाइंट जैसी जगहों की अच्छी तरह साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिये हैं क्योंकि रोज हजारों लोग उसे स्पर्श करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को यात्रा के दौरान रखरखाव कर्मी तरल साबुन, नैपकिन रॉल और कीटाणुनाशक रसायन उपलब्ध करायेंगे।

एसी डिब्बों में सहायकों को इस्तेमाल में आ चुके लिनेन दोबारा नहीं देने को कहा गया है। उन्हें उन यात्रियों पर भी नजर रखने की सलाह दी गयी है जिन्हें सर्दी-खांसी है और उनके द्वारा इस्तेमाल किये गये लिनेन को अलग से रखने को कहा गया है। एसी डिब्बों के कंबलों की महीने में दो बार और पर्दों की पंद्रह दिनों पर धुलाई की जाती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलपीयूष गोयलदिल्लीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया