लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: पांच महिलाओं को मिली अस्पताल से छुट्टी, डीएम ने फलों की टोकरी भेंट की, एम्बुलेंस से घर भेजा

By भाषा | Updated: April 28, 2020 16:22 IST

दक्षिण भारत के राज्य में कोरोना का कहर कम हो रहा है। इंदौर में आज 43 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस बीच तमिलनाडु के वेल्लोर और तिरुपत्तुर जिले में 5 महिलाएं कोरोना वायरस से मुक्त हो घर गईं।

Open in App
ठळक मुद्देचार महिलाएं वेल्लोर की निवासी हैं जबकि एक महिला पड़ोस के तिरुपत्तुर जिले की हैं। अधिकारियों ने बताया कि ठीक हो गयी महिलाओं से कहा गया है कि वे कम से कम 14 दिनों तक अपने घरों में रहें और स्वच्छता का ध्यान रखें।

वेल्लोरः कोरोना वायरस से संक्रमित पांच महिलाओं को इलाज के बाद मंगलवार को यहां के एक सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर लौटते समय उन्हें फलों की टोकरी भेंट की गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं के नमूने नकारात्मक रहे। इनमें से चार महिलाएं वेल्लोर की निवासी हैं जबकि एक महिला पड़ोस के तिरुपत्तुर जिले की हैं। उनका इलाज अडुकंपामराई राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा था।

वेल्लोर के जिला कलेक्टर ए षनमुगा सुंदरम ने उनके ठीक हो जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हें फलों की टोकरी भेंट की। उन महिलाओं को एम्बुलेंस से घर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि ठीक हो गयी महिलाओं से कहा गया है कि वे कम से कम 14 दिनों तक अपने घरों में रहें और स्वच्छता का ध्यान रखें।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दो पुलिसकर्मियों एवं कोयामबेडू बाजार में फल बेचने वाले एक व्यक्ति में मंगलवार को कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने चेन्नई में इलाकों को संक्रमणमुक्त करने के लिए दवा का छिड़काव शुरू किया है और इन तीन नये मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1940 हो गये हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नंगमबक्कम थाने से संबद्ध एक कांस्टेबल और एक अन्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। तमिलनाडु में कोयंबटूर और अन्य शहरों में पहले ही कुछ पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक , कोयामबेडू सब्जी,फल एवं फूल थोक बाजार में एक फूल विक्रेता में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार तक तमिलनाडु में कोविड-19 के 809 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडुकेरलकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए