लाइव न्यूज़ :

Corona virus: बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और संजय झा कोविड पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों को जांच कराने को कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2022 17:20 IST

Corona virus: जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. पटना में कोरोना के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे रोजाना 100 से अधिक मरीज लगभग रोज सामने आने लगे हैं.पटना के बाद भागलपुर में कोरोना के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं.एक्टिव केस की संख्या अब एक हजार के पार जा चुकी है.

पटनाः बिहार में कोरोना के आंकडे़ एक बार फिर से डराने लगे हैं. कुल मिलाकर कोरोना एकबार फिर पांव पसारने लगा है. ऐसा माना जा रहा है कि बिहार में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है. सूबे के सियासी गलियारे में भी कोरोना ने वापस दस्तक दे दी है.

बिहार सरकार के दो मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. दोनों आइसोलेशन हो गए हैं. संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने को कहा है. मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

वहीं दो वरिष्‍ठ मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है. कई मंत्रियों ने भी कोविड जांच करवाई है, लेकिन अभी जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार है. दोनों मंत्रियों के संपर्क में आए नेताओं और मंत्रियों के लिए कोरोना जांच कराना जरूरी हो गया है, ताकि संक्रमण के बारे में समय रहते पता चल सके.

इससे पहले जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि पटना में कोरोना के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं. रोजाना 100 से अधिक मरीज लगभग रोज सामने आने लगे हैं. राजधानी पटना के बाद भागलपुर में कोरोना के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं.

राजधानी में एक्टिव केस की संख्या अब एक हजार के पार जा चुकी है. वहीं भागलपुर में सक्रिय मरीजों की संख्या 75 से अधिक है. भागलपुर में एक के बाद एक करके दो मरीजों की मौत भी कोरोना संक्रमण से अबतक हो चुकी है. जिले के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना वार्ड में सन्हौला की एक 22 वर्षीय महिला की मौत कोरोना संक्रमण से बीते शुक्रवार को हो गई थी.

महिला हर्ट की बीमारी से परेशान थी. इससे पहले बीते सोमवार को यानी 27 जून को कोसी-पूर्व बिहार में कोरोना से पहली मौत हुई थी. मुंगेर के बरियारपुर निवासी 50 वर्षीय अधेड मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई थी. मरीज भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में इलाजरत थे.

इस साल कोरोना संक्रमण से कोसी-पूर्व बिहार में ये कोविड से मौत का पहला मामला था. मरीज पहले से टीबी की बीमारी से ग्रसित थे. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है. वहीं रविवार को पटना में भी एक कोरोना मरीज की मौत से हड़कंप है. कोरोना से मरीजों की होने लगी मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. 

टॅग्स :बिहार में कोरोनानीतीश कुमारकोविड-19 इंडियाजेडीयूकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण