लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहरः यूपी से सभी स्कूल, कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद, सभी परीक्षा स्थगित, 31 मार्च तक सभी पर्यटन स्थल बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2020 14:52 IST

लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज दो अप्रैल तक बंद करने के साथ ही परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का भी निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। जिलों के धार्मिक गुरुओं से अपील करेगी कि वह मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों तथा गिरिजाघरों में भीड़ को रोकें।

लखनऊः कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये अब उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। पहले सरकार ने सभी स्कूल-कालेजों को 22 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया था। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक सभी पर्यटन स्थलों को लोगों के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए है।

सरकार ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज दो अप्रैल तक बंद करने के साथ ही परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का भी निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि सरकार जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के धार्मिक गुरुओं से अपील करेगी कि वह मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों तथा गिरिजाघरों में भीड़ को रोकें। इसके साथ ही प्रदेश में धरना प्रदर्शन पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

शर्मा ने बताया कि दैनिक मजदूरी कर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले लोगों के भरण पोषण के लिये सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में श्रम मंत्री और कृषि मंत्री की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है जो अपनी रिपोर्ट तीन दिन में देगी। इसके बाद फैसला लिया जायेगा कि कैसे गरीबों के खातों में कुछ पैसा डाला जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप स्टेज 2 में है सरकार के प्रयास है कि इसे किसी भी हालात में स्टेज 3 तक न पहुंचने दिया जाये। शर्मा के अनुसार, यह भी फैसला किया गया है कि निजी क्षेत्र के लोग घर से काम करें तथा कोरोना वायरस से पीड़ित सरकारी कर्मचारी को पूरी तन्ख्वाह मिलेगी।

सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी है जो सरकारी कर्मचारियों के लिये कार्यालयों में काम करने की व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट देगी। प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों का मुफ्त इलाज होगा। इसके साथ ही सभी तरह के धरने तथा प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशनॉएडायोगी आदित्यनाथलखनऊदिल्लीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस