लाइव न्यूज़ :

Corona Vaccine: क्या भारतीय वैक्सीन दूसरे देशों की वैक्सीन की तुलना में कम प्रभावकारी है?, सरकार ने दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: January 15, 2021 15:31 IST

कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं इन दावों पर नरेंद्र मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर किए जा रहे एक दावे कि भारतीय वैक्सीन दूसरे देशों की वैक्सीन की तुलना में कम प्रभावकारी है।इस दावे पर जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सच्चाई यह नहीं है। यह भ्रम है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस वैक्सीन का टीका कल (शनिवार) से देश भर में लगना शुरू हो जाएगा। देशभर में कुछ खास अस्पताल चयनित किए गए हैं, जहां पहले चरण का टीका दिया जाना है। टीकाकरण से पहले इन अस्पतालों में नियम व दिशा-निर्देश सरकार की तरफ से भेज दिए गए हैं। 

इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं इन दावों पर नरेंद्र मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जवाब दिया है।

इसी तरह के सोशल मीडिया पर किए जा रहे एक दावे कि भारतीय वैक्सीन दूसरे देशों की वैक्सीन की तुलना में कम प्रभावकारी है। इस दावे पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सच्चाई यह नहीं है। यह भ्रम है। भारतीय वैक्सीन कई ट्रायल तथा परीक्षणों से गुजरा है और यह कोरोना के खिलाफ सटीक और प्रभावकारी है।

सिर्फ सीनियर सिटीजन व 10 साल से कम उम्र के बच्चे के बच्चे को दिया जाएगा वैक्सीन?

इसके साथ ही एक अन्य दावे कि सिर्फ सीनियर सिटीजन व 10 साल से कम उम्र के बच्चे और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका किया जाएगा। इस दावे पर  सफाई देते हुए मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने पहले टीकाकरण के लिए अत्यधिक जोखिम वाले समूहों को चुना है। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स, फिर 50 साल से अधिक उम्र के लोग, पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित लोग और उसके बाद उन सभी को उपलब्ध होगा,जिन्हें जरूरत है।

सरकार ने सभी लोगों के लिए टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया है?

कुछ लोग यगह कह रहे थे कि सरकार ने सभी लोगों के लिए टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया है। इसपर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि नहीं, टीकाकरण स्वैच्छिक है। हालांकि यह सलाह दी जाती है कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीन की पूरी खुराक लेना आवश्यक है।

भारतीय वैक्सीन कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट पर काम नहीं करेगा?

एक अन्य दावे में लोगों ने कहा कि यह वैक्सीन ब्रिटेन में मिल कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट पर काम नहीं करेगा। इसके जवाब में हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा कि इस बात का कोई प्रमाण मौज़ूद नहीं है कि वैक्सीन यूके तथा दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए प्रकार के विरुद्ध कारगर नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीभारतहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू