लाइव न्यूज़ :

कोरोना अपडेट: पहले दो दिन 12 लाख टेस्ट, पिछले चौबीस घंटों में एक लाख से ज्यादा रोगी ठीक, अमेरिका से आगे भारत

By एसके गुप्ता | Updated: September 22, 2020 20:35 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा मंगलवार को प्रेसवार्ता में टेस्टिंग घटने के सवाल पर कहा कि वह लगातार राज्य सरकारों से कह रहे हैं कि टेस्टिंग को बढ़ाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिन में 12 लाख लोगों की कोरोना जांच करने का दावा किया तो अगले ही दिन यह टेस्टिंग 12 लाख से घटकर 9.5 लाख पर क्यों आ गई।अच्छी बात यह है कि भारत विश्व में कोरोना रिकवरी के मामले में अमेरिका से भी आगे निकलते हुए  पहले स्थान पर आ गया है।स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 101468 मरीज ठीक हुए हैं।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी को लेकर केंद्र की ओर से जारी आंकड़े दर्शाते हैं कि हम विश्व में सबसे ज्यादा संभले हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में एक लाख से ज्यादा कोरोना रोगी ठीक हुए हैं।

लेकिन सवाल इस बात को लेकर है कि जब दो दिन पहले मंत्रालय ने एक दिन में 12 लाख लोगों की कोरोना जांच करने का दावा किया तो अगले ही दिन यह टेस्टिंग 12 लाख से घटकर 9.5 लाख पर क्यों आ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा मंगलवार को प्रेसवार्ता में टेस्टिंग घटने के सवाल पर कहा कि वह लगातार राज्य सरकारों से कह रहे हैं कि टेस्टिंग को बढ़ाया जाए।

केंद्र की ओर से जारी किया जा रहा डेटा पूरे देश का होता है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि भारत विश्व में कोरोना रिकवरी के मामले में अमेरिका से भी आगे निकलते हुए  पहले स्थान पर आ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 101468 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 4497867 है। देश में रिकवरी रेट 80.86 फीसदी चल रहा है। कोरोना संक्रमित सक्रिय रोगी 17.54 फीसदी यानि 975681 हैं। बीते चौबीस घंटे में 933185 टेस्ट हुए हैं।  विश्व में टोटल रिकवरी रेट कुल 86 फीसदी है।

इसमें भारत की हिस्सेदारी 19.5 फीसदी, दूसरे नंबर पर अमेरिका की हिस्सेदारी 18.6 फीसदी है और ब्राजील 16.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है। राजेश भूषण ने कहा कि देश में 1 करोड़ टेस्ट 7 जुलाई तक किए गए थे। एक करोड़ से 3 करोड़ टेस्ट करने में 27 दिन लगे।

देश में 17 सितंबर तक 6 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं तीन और चार सितंबर को हमने 11 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की। देश के 14 राज्यों में पांच हजार से भी कम मामले हैं। वहीं प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में चिकित्सा प्रोटोकॉल में जरूरत के अनुसार बदलाव लाए गए हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह