लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः नोएडा में कल से एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी शुरू

By भाषा | Updated: June 24, 2020 13:06 IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य इलाकों के साथ जिले में एंटीजन किट से कोरोना वायरस की जांच की जाएगी। आईसीएमआर से 15,000 जांच किट आज दी जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम कसने के लिए बृहस्पतिवार से एंटीजन किट से जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम कसने के लिए बृहस्पतिवार से एंटीजन किट से जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और जिले को इसके लिए 15 हजार किट मिल रही हैं। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञ यहां स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को किट के इस्तेमाल का प्रशिक्षण बुधवार को देंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य इलाकों के साथ जिले में एंटीजन किट से कोरोना वायरस की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया, ‘‘हमें आईसीएमआर से 15,000 जांच किट आज प्राप्त हो जाएंगी। स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच की रणनीति बनाएगा। सबसे पहले ऐसे स्थानों पर जांच होंगी जहा पर अब तक सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है।’’

डीएम ने बताया कि जहा संक्रमण का कारण पूरी तरह से पता नहीं चला है, उन जगहों पर भी जांच के माध्यम से मरीजों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस किट से जांच के बाद अधिकतम 30 मिनट में जाच रिपोर्ट आ जाएगी। ऐसे में प्रभावित इलाकों में जांच के बाद मरीज के संक्रमित होने की स्थिति में उसका इलाज शुरू कर दिया जाएगा। जल्द जांच रिपोर्ट आने से संक्रमण की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मरीज और उनके संपर्क में रहे लोगों का इलाज शुरू किया जा सकेगा। इससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद मिलेगी। 

पूर्वोत्तर रेलवे ने लगाए कोविड केयर कोच

पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर प्रदेश के 14 रेलवे स्टेशनों पर कोविड केयर रेलवे कोच खड़े किए हैं। प्रत्येक स्टेशन पर कोविड-19 के संदिग्ध रोगियों के लिये दस-दस कोच लगाये गये है, जबकि डाक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के लिये एक-एक अतिरिक्त एसी कोच और सामान आदि रखने के लिये एक एसएलआर कोच लगाया गया है। प्रदेश के मऊ जिले में इन कोविड केयर कोच में संदिग्ध रोगियों की भर्ती भी शुरू हो गई है। मऊ स्टेशन पर अब तक 59 संदिग्ध रोगी भर्ती किये गये थे जिनमें से 20 को उपचार के बाद छुटटी भी दे दी गयी है, मंगलवार को इन 'आइसोलेशन कोविड केयर कोच' में 39 रोगी भर्ती हैं। इन रोगियों की देखभाल, चिकित्सा उपचार और खाने पीने का इंतजाम उप्र सरकार कर रही है।   

इन 14 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे कोविड केयर कोच

यूपी प्रशासन शासन के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रदेश के चौदह रेलवे स्टेशनों पर दस-दस कोविड केयर कोच, एक-एक एसी कोच और एक-एक एसएलआर (पार्सल) कोच खड़े कर दिये हैं। इन रेलवे स्टेशनों में मऊ, गोरखपुर, वाराणसी शहर, गोंडा, बरेली शहर, मरूवाडीह, बलिया, गाजीपुर शहर, आजमगढ़, नौतनवा, फर्रूखाबाद, भटनी (देवरिया), बहराइच और कासगंज है, इसके अलावा देवरिया सदर के लिये लाया गया कोच अभी भटनी में खड़ा है जल्द ही इसे देवरिया सदर स्टेशन पर लगा दिया जायेगा तब यह संख्या 14 से बढ़ कर 15 हो जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी