लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच यात्री ट्रेनें शुरू, 82 हजार यात्रियों से रेलवे को हुई 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2020 11:47 IST

यात्री ट्रेनों के लिए बुकिंग सोमवार शाम शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार कुल 45,533 पीएनआर जेनरेट हुए और 82,317 यात्रियों को रिजर्वेशन दिया गया है। इससे रेलवे को कुल 16,15,63,821 रुपयों की कमाई हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना लॉकडाउन के बीच आज से यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरूसोमवार शाम से शुरू हुई टिकटों की बुकिंग, 45553 टिकट बुक, 16,15,63,821 रुपयों की कमाई

कोरोना वायरस संकट के कारण देश में पिछले एक महीने से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद एक बार फिर यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार टिकटों की बुकिंग सोमवार शाम से शुरू हुई और रेलवे को 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो चुकी है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने शुरुआत में केवल दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 है। इनके सभी कोच एसी हैं।

लोकमत संवाददात संतोष ठाकुर को मिली जानकारी के अनुसार कुल 45553 टिकट बुक हुए हैं और इससे रेलवे को 16 करोड़ से अधिक की कमाई हुई है। वहीं, यात्रियों की कुल संख्या 82317 है।  

बता दें कि रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को कड़े नियमों का पालन करते हुए सफर करना होगा औऱ राजधानी ट्रेनों के बराबर किराया देना होगा। रेल मंत्रालय के अनुसार टिकट केवल आईआरसीटीसी की अधिृतक वेबसाइट और मोबाइल एप्प के जरिए बुक हो सकेंगे। टिकट अभी काउंटर या आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए बुक नहीं हो पाएंगे। 

इस रूट पर चलाई जा रही हैं ट्रेनें

ये विशेष ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरु अनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।  

इस यात्रा के लिए यात्रियों को कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। ऐसे में यात्रियों अपने साथ पानी, भोजन और चादर आदि साथ लेकर आना होगा। यात्रियों को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सैनेटाइजर दिया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 

साथ ही ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण अधिकतम 7 दिन के लिए होगा। आरएसी और वेटिंग टिकट जारी नहीं होगी, टीटीई को किसी की टिकट बनाने की भी अनुमति नहीं होगी। साथ ही केवल उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी, जिनमें वायरस से संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आएंगे। सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करने की भी सलाह दी गई है।

भारतीय रेल ने टिकटें रद्द कराने का भी विकल्प दिया है। इस संबंध में उसका कहना है कि यात्री ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले तक टिकट रद्द करा सकते हैं, लेकिन टिकट रद्द होने पर कुल किराए का 50 प्रतिशत शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील