लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक से मेदांता किए गए शिफ्ट

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2020 20:52 IST

20 नवंबर को अनिल विज ने कोरोना की वैक्सीन 'कोवाक्सीन' की पहली डोज लगवाई थी। 5 दिसंबर को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वे वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी थी।अनिल विज को भारत बायोटेक और ICMR की ओर से विकसित की जा रही 'कोवाक्सीन' की डोज दी गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबियत कोरोना संक्रमित होने से ज्यादा बिगड़ गई है।उन्हें मंगलवार को पीजीआई रोहतक से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबियत कोरोना संक्रमित होने से ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार को पीजीआई रोहतक से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। इससे पहले अंबाला हॉस्पिटल से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि अनिल विज के फेफड़े में इंफेक्शन है। 

बता दें कि 20 नवंबर को अनिल विज ने कोरोना की वैक्सीन 'कोवाक्सीन' की पहली डोज लगवाई थी। 5 दिसंबर को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वे वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी थी।अनिल विज को भारत बायोटेक और ICMR की ओर से विकसित की जा रही 'कोवाक्सीन' की डोज दी गई थी। 

भारत बायोटेक ने कहा, कोवैक्सिन है प्रभावी, सुरक्षित

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन- कोवैक्सिन सुरक्षित और प्रभावशाली है। उल्लेखनीय है कि विज ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में इसकी खुराक ली थी। कोवैक्सिन कोविड-19 की संभावित वैक्सीन है, जिसका विकास भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा शोध संस्थान (आईसीएमआर) के साथ मिलकर कर रही है।

 दवा कंपनी ने कहा कि वैक्सीन की दो खुराक लेनी जरूरी हैं और इसके असर का मूल्यांकन दोनों खुराक लेने के 14 दिन बाद किया जा सकता है। भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा, ‘‘कोवैक्सिन का चिकित्सकीय परीक्षण दो खुराकों पर आधारित है, जो 28 दिनों के अंतराल पर दिए जाते हैं। वैक्सीन के असर का मूल्यांकन भी दूसरी खुराक दिए जाने के 14 दिनों बाद किया जा सकता है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत