लाइव न्यूज़ :

पैरोल-फर्लो पर निकले कैदी व्हाट्सअप कॉल और गूगल लाइव लोकेशन के जरिए लगाएंगे हाजिरी, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

By निखिल वर्मा | Updated: April 23, 2020 13:50 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के बीच कैदियों की निगरानी के लिए व्हाट्सऐप और गूगल मैप्स का सहारा लेने का फैसला किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट के आदेश के अनुसार कैदी हर शुक्रवार को आईओ को फोन करेंगे और अगर वह मौजूद नहीं है, तो वे उस पुलिस स्टेशन के एसएचओ को फोन करेंगे.पैरोल या फर्लो पर निकले कैदियों को गूगल मैप्स पर अपनी लोकेशन भी भेजेंगे, ताकि पुलिस उनकी मौजूदगी को कंफर्म कर पाए

कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच दिल्ली सहित अन्य राज्यों में जेल में बंद कैदियों को अस्थायी तौर पर पैरोल या फर्लो पर रिहा किया गया है। दिल्ली में भी करीब 3000 कैदियों को रिहा किया गया है। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहा किए गए कैदियों की हाजिरी के लिए अनोखा तरीका पेश किया है। कोर्ट ने कैदियों को हाजिरी लगाने के लिए अपने जांच अधिकारी (आईओ) के पास व्हाट्सअप वीडियो कॉल या गूगल मैप के जरिए लोकेशन भेजने को कहा  है।

हिन्दु्स्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार,  आम तौर पर पैरोल-फर्लों पर निकले कैदियों को स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी हाजिरी लगानी होती है। हालांकि लॉकडाउन के शर्तों के बीच कोर्ट कैदियों को वीडियो कॉल और गूगल लोकेशन के जरिए अपनी हाजिरी लगाने की छूट दी है। 20 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेशों में कहा कि कैदी गूगल मैप पर 'ड्रॉप-ए-पिन' कर सकते हैं ताकि आईओ / एसएचओ को अपनी उपस्थिति और रहने की जगह की पुष्टि कर सकें। अदालत ने यह भी कहा कि कैदी  कोर्ट की अनुमति के बिना शहर नहीं छोड़ सकते।

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस अनूप जयराम भंबानी की बेंच दो मामलों की सुनवाई के दौरान ये आदेश पारित किया है। पहले मामले में 73 वर्षीय रिटायर्ड टीचर को नाबालिग से यौन शोषण के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। टीचर ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए अदालत का रुख किया था। अपनी दलील में उसने कहा कि वह उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों का इलाज करवा रहा है। हालांकि सरकारी वकील ने उनकी जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें जघन्य अपराध के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है और इसलिए कोई जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

न्यायमूर्ति भंबानी ने दलीलें सुनने के बाद कहा, “सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की अभूतपूर्व परिस्थितियों में आज और जेलों में बंद सभी कैदियों को मेडिकल सेफ्टी की जरूरत है। इसलिए अदालत अपील करने वाले को सजा से अस्थायी तौर पर तीन महीने की छूट दे रही है।

इसी तरह एक अन्य केस में एक कैदी को रिहा किया गया है। कैदी ओमपाल ने एटीएम में पैसे भरने वाली गाड़ी के ड्राइवर के तौर पर साथियों को नशीला पदार्थ खिलाकर 51 लाख रुपए लूटे। कोर्ट ने उसे आठ साल की सजा सुनाई है। ओमपाल ने कोर्ट में दलील दी है कि उसके सजा में अंतरिम राहत प्रदान की जाए। ओमपाल ने कोर्ट से गुहार लगाई कि उसके तीन बच्चे समस्याओं का सामना कर रहे हैं और लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने की वजह से उसकी पत्नी को सैलरी नहीं मिल रही है। कोर्ट ने ओमपाल को 50 हजार निजी बांड पर जमानत दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली हाईकोर्टदिल्लीदिल्ली पुलिसव्हाट्सऐपगूगलगूगल मैप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण