लाइव न्यूज़ :

अरुणचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 3877 हुए, अबतक सात मरीजों की हो चुकी मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2020 15:06 IST

जाम्पा ने बताया कि तवांग से दो पुलिसकर्मी भी इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि 45 मरीजों को शनिवार को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अ

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 132 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,877 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 132 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,877 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने कहा कि 132 नये मामलों में से 31 कैपिटल काम्प्लेक्स क्षेत्र, 27 पश्चिम कामेंग, पापुंपेर और तवांग से 12-12, पूर्वी सियांग से 10, तिरप से आठ और पूर्वी कामेंग से सामने आये सात मामले शामिल हैं।राज्य के निगरानी अधिकारी डा. एल जाम्पा ने बताया कि नौ मामलों को छोड़कर बाकी सभी संक्रमित बिना लक्षण वाले हैं और इन्हें कोविड-19 देखभाल केंद्रों में भर्ती करा दिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘सामने आये नये मरीजों में नौ सैन्यकर्मी-सात पूर्वी सियांग से, पश्चिम कामेंग और तवांग से एक-एक, जबकि 28 अर्धसैनिक बल के कर्मी भी शामिल हैं। अर्धसैनिक बल के संक्रमित 28 कर्मियों में से 20 पश्चिम कामेंग, तीन लोअर सियांग, दो तिरप और एक-एक पश्चिम सियांग, अपर सियांग और सियांग से हैं।’’जाम्पा ने बताया कि तवांग से दो पुलिसकर्मी भी इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि 45 मरीजों को शनिवार को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अरुणाचल प्रदेश में अब कोविड-19 के 1,116 उपचाराधीन मामले हैं और 2,754 अभी तक ठीक हो चुके हैं जबकि सात मरीजों की मौत हो गई है।जाम्पा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 71.03 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत से 1,972 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 1,61,525 नमूनों की जांच की गई है जिसमें शनिवार को हुई 2,532 जांच शामिल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा