लाइव न्यूज़ :

भारत में घट रहा है कोरोना का प्रभाव, बीचे 24 घंटे में मिले 20,799 केस, 180 लोगों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 4, 2021 10:07 IST

रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 20,799 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 26,718 इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 180 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कुल 20,799 मामलों में से 12,297 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैंमहाराष्ट्र में बीते रविवार को 2,692 नए कोविड-19 के केस मिले

Covid Latest Cases in India: भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटों में 20 हजार से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 180 लोगों की जान गई है। जबकि 26 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 20,799 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 26,718 इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 180 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,64,458 हैं। सक्रिय मामलों का यह पिछले 199 दिनों से सबसे कम है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,31,21,247 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,48,997 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 90,79,32,861 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले की अपेक्षा  1 फीसदी हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.78 प्रतिशत है। जहां तक रिकवरी रेट की बात करें यह 97. 89 प्रतिशत है। कोरोना का साप्ताहिक पोजिटिव रेट 1.63 प्रतिशत है, जो पिछले 101 दिनों की अपेक्षा 3 फीसदी कम है। वहीं रोजाना के पोजिटिव रेट की बात करें तो यह 2.10 प्रतिशत है, जोकि पिछले 35 दिनों से 3 प्रतिशत कम है।

पिछले 24 घंटों के कोरोना के कुल 20,799 मामलों में से 12,297 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं 74 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। महाराष्ट्र में बीते रविवार को 2,692 नए कोविड-19 के केस मिले और 41 लोगों की मौत इस वायरस से हुई। वहीं 2,716 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaMinistry of Health
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील