लाइव न्यूज़ :

40 सालों में पहली बार सरकार नहीं जारी करेगी यह रिपोर्ट, जानें क्यों लिया गया ऐसा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 19:11 IST

उपभोक्ता खर्च पर जारी की जाने वाली रिपोर्ट को 40 सालों में पहली बार जनता के बीच न जारी करने का फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनई तकनीक से होगा उपभोक्ता खर्च पर होने वाला सर्वेकेंद्र सरकार ने उपभोक्ता खर्च पर नई रिपोर्ट तैयार करने का दिया आदेश

बीते 40 सालो में उपभोक्ता खर्च में गिरावट पहली बार देखने को मिल रही है। करीब एक महीने पहले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) की एक बैठक में इस बात का जिक्र हुआ था। इस बैठक में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission) के चेयरमैन बिमल कुमार रॉय ने उपभोक्ता खर्च पर हुए सर्वे की रिपोर्ट को जारी करने की बात कही थी। इस बैठक के तकरीबन एक माह बाद अब एनएससी ने सर्वे रिपोर्ट को जारी न करने का फैसला लिया है। 

एनएससी के रिपोर्ट न साझा करने के सवाल पर रॉय ने कहा कि मैंने कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मैंने 15 जनवरी को एनएससी की बैठक में सर्वे को जारी करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। चेयरमैन होने के नाते मैंने यह प्रस्ताव रखा था, लेकिन मेरा प्रस्तार स्वीकार नहीं किया गया। इससे आगे कुछ भी कहने में मैं असमर्थ हूं।

बिजनेस स्टैंडर्ड ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि 15 जनवरी को हुई बैठक में चीफ स्टैटिसियन प्रवीण श्रीवास्तव ने सर्वे के डेटा को जारी करने का विरोध किया था। दूसरी तरफ एनएससी के एक सदस्य ने इस पर आपत्ति जताई और इस सर्वे को जनता तक पहुंचाने पर बल दिया था। बैठक के बाद जारी किए गए मीटिंग मिनट्स सदस्यों की राय को शामिल नहीं किया गया।

उपभोक्ता खर्च पर राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) ने वित्त वर्ष 2021 और 2022 के लिए नए सिरे से और नई तकनीक के साथ रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। सरकार ने इस नए सर्वे की जिम्मेदारी पूर्व प्रमुख सांख्यिकीविद प्रणब सेन को दी है। इस विषय से जुड़े जानकारों की मानें तो उपभोक्ता खर्च में कमी का अर्थ है कि देश में गरीबी का ग्राफ दशकों बाद बढ़ा है।

टॅग्स :मुद्रास्फीतिनरेंद्र मोदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप