लाइव न्यूज़ :

राम नवमी या अक्षय तृतीया को प्रारंभ होगा राममंदिर का निर्माण, ट्रस्ट की पहली बैठक जल्दः न्यासी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 20:14 IST

ट्रस्ट के न्यासी स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा, ‘‘यद्यपि तिथि को अंतिम रूप ट्रस्ट की पहली बैठक में दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोगों की इच्छा थी कि अयोध्या में एक राममंदिर का निर्माण किया जाए..यह भगवान राम को समर्पित केवल एक ढांचा नहीं होगा बल्कि देश का एक प्रतीक भी होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा कि हालांकि सटीक तिथि ट्रस्ट की पहली बैठक में तय होगी। मोदी सरकार ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की देखरेख के लिए 15 सदस्यीय स्वतंत्र ट्रस्ट का बुधवार को गठन किया था।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण अप्रैल में या तो राम नवमी या अक्षय तृतीया को प्रारंभ होगा।

स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा कि हालांकि सटीक तिथि ट्रस्ट की पहली बैठक में तय होगी। स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने यह बात यहां संवाददाताओं से कही। मोदी सरकार ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की देखरेख के लिए 15 सदस्यीय स्वतंत्र ट्रस्ट का बुधवार को गठन किया था।

इस ट्रस्ट में स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज सहित 15 सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट गठित करने के मोदी सरकार के निर्णय का स्वागत करता हूं। मंदिर का निर्माण इस वर्ष या तो राम नवमी (दो अप्रैल) या अक्षय तृतीया (26 अप्रैल) को शुरू होगा जैसी चर्चा प्रयागराज में आयोजित बैठक में हुई थी।’’

स्वामी ने कहा, ‘‘यद्यपि तिथि को अंतिम रूप ट्रस्ट की पहली बैठक में दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोगों की इच्छा थी कि अयोध्या में एक राममंदिर का निर्माण किया जाए..यह भगवान राम को समर्पित केवल एक ढांचा नहीं होगा बल्कि देश का एक प्रतीक भी होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसका निर्माण अगले दो वर्षों में पूरा करेंगे।’’ स्वामी देवगिरि ने कारसेवकों और विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल को राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

टॅग्स :श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रउत्तर प्रदेशअयोध्यानरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए