लाइव न्यूज़ :

मेघालय: कोनराड संगमा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 3, 2023 12:19 IST

मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के मुखिया कोनराड संगमा ने मेघालय के राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा पत्र प्रस्तुत किया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देकोनराड संगमा ने मेघालय के राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा पत्र प्रस्तुत कियासंगमा ने नई सरकार बनाने का दावा पेश कियामेघालय में गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में एनपीपी 59 में से 26 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

शिलांग:मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के मुखिया कोनराड संगमा ने मेघालय के राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा पत्र प्रस्तुत किया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 से ज्यादा विधायकों के समर्थन के साथ हमें स्पष्ट बहुमत हासिल है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मेघालय विधानसभा चुनाव में सराहनीय प्रदर्शन के लिए संगमा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेघालय की प्रगति के लिए वह एनपीपी के साथ मिलकर काम करते रहने को लेकर उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने संगमा के एक ट्वीट के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी। 

संगमा के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से एनपीपी को समर्थन पत्र सौंपें जाने पर उन्होंने (संगमा ने) एक ट्वीट कर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया था। 

इसके जवाब में मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "मैं मेघालय विधानसभा चुनावों में कोनराड संगमा की पार्टी के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं। मेरे मित्र स्वर्गीय पी ए संगमा जी को आज बहुत गर्व होता। मेघालय की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करते रहने को लेकर उत्सुक हूं।"

मालूम हो, कोनराड के पिता पीए संगमा लोकसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से अलग होने के बाद उन्होंने एनपीपी का गठन किया था। साल 2016 में दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया था। मेघालय में गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में एनपीपी 59 में से 26 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा सिर्फ दो ही सीट जीत सकी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Conrad Sangmaनरेंद्र मोदीNarendra ModiBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’