लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'देश में क्या चल रहा है' सवाल का पवन खेड़ा ने दिया जवाब, वीडियो जारी कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2023 12:59 IST

पवन खेड़ा ने वीडियो साझा कर कहा, "अगर आप जानना चाहते हैं कि भारत में क्या हो रहा है, तो मध्य प्रदेश में अपने चुनावी दौरे के बजाय मणिपुर जाएं।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी के 'देश में क्या चल रहा है' सवाल का जवाब दिया।ट्वीट किये वीडियो में पवन खेड़ा ने कहा कि मणिपुर जल रहा है।सोमवार को पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की अपनी छह दिवसीय यात्रा समाप्त कर भारत पहुंचे।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी के 'देश में क्या चल रहा है' सवाल का जवाब दिया। पवन खेड़ा ने वीडियो साझा कर कहा, "अगर आप जानना चाहते हैं कि भारत में क्या हो रहा है, तो मध्य प्रदेश में अपने चुनावी दौरे के बजाय मणिपुर जाएं।"

ट्वीट किये वीडियो में पवन खेड़ा ने कहा, "मणिपुर जल रहा है। आपका आईटी सेल बालासोर त्रिन दुर्घटना का दोष मुस्लिम समुदाय पर मढ़ने की कोशिश कर रहा है...व्हाइट हाउस ने उन फ्रंटलाइन योद्धाओं की निंदा की है जिन्होंने पत्रकार सबरीना सिद्दीकी को आपसे एक सवाल पूछने के बाद ट्रोल किया था।" सोमवार को पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की अपनी छह दिवसीय यात्रा समाप्त कर भारत पहुंचे।

हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और अन्य भाजपा नेताओं ने किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने नड्डा से पूछा कि भारत में क्या हो रहा है। मंगलवार सुबह पीएम मोदी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां से उन्होंने पांच वने भारत ट्रेनों को तीन वर्चुअली और दो को फिजिकली हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने जिन पांच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई उसमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

टॅग्स :Pawan KheraNarendra ModiमणिपुरManipur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम