लाइव न्यूज़ :

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा-सरकार का घमंड तोड़ेगी कांग्रेस की दिल्ली रैली

By भाषा | Updated: December 3, 2019 18:14 IST

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा कवर हटाए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा कवर हटाने के लिए जो तर्क दिए गए वह बड़े लचीले भी है, हास्यास्पद भी हैं और तुनक मिजाजी की ध्वनि उसमें से निकलती है।'

Open in App
ठळक मुद्दे गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की 14 दिसंबर को प्रस्तावित दिल्ली रैली केंद्र की भाजपा नीत सरकार का घमंड तोड़ देगी। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी के नेतृत्व में, उनके आह्वान पर सब राज्यों में जिलों में प्रदर्शन हुए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की 14 दिसंबर को प्रस्तावित दिल्ली रैली केंद्र की भाजपा नीत सरकार का घमंड तोड़ देगी। कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आहूत की है जिसमें देश भर से उसके कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा,‘‘ मैं समझता हूं कि सरकार का जो उनका अहम और घमंड है वह तोड़ने के लिए यह रैली बहुत कारगर साबित होगी।’ उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी के नेतृत्व में, उनके आह्वान पर सब राज्यों में जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। अब 14 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन होगा। देश भर से हजारों, लाखों कार्यकर्ता आएंगे और एक सबक सिखाएंगे, आह्वान करेंगे।’

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा कवर हटाए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा कवर हटाने के लिए जो तर्क दिए गए वह बड़े लचीले भी है, हास्यास्पद भी हैं और तुनक मिजाजी की ध्वनि उसमें से निकलती है।' गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर 17 दिसंबर को निरोगी राजस्थान अभियान शुरू किया जाएगा। 

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत