लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा-"अगर वाराणसी सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो पीएम मोदी..."

By अंजली चौहान | Updated: August 19, 2023 14:17 IST

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें तो पीएम नरेंद्र मोदी वापस गुजरात चले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव में खड़ी होंगी तो पीएम हार जाएंगेकांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम हार कर गुजरात चले जाएंगेलोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दोनों पार्टियों में बयानबाजी का दौरा शुरू हो गया है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। केंद्र की बीजेपी सरकार को हराने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपनी कमर कस चुकी है और जीत का दावा कर रही है।  

इस बीच, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "अगर प्रियंका गांधी वाड्रा अगले साल वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात वापस चले जाएंगे और फिर कभी नहीं आएंगे।"

कांग्रेस नेता अल्वी ने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो स्मृति ईरानी अपनी जमानत जब्त कर लेंगी। 

दरअसल, कई विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान वाराणसी से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी और पीएम मोदी के बीच संभावित लड़ाई का संकेत दे रहे हैं। कई नेताओं ने ऐसे बयान देकर दावा किया है कि प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी वहां से हार जाएंगे। 

इन बयानों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास वोट मांगने के लिए दिखाने को कोई काम नहीं है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "उन्होंने अमेठी में कोई काम नहीं किया। अमेठी के लोगों ने आपको [राहुल गांधी] पहले हराया था, वे आपको फिर से हराएंगे।"

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें भारी जीत मिलेगी। राय ने कहा, "अमेठी के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी उनके सांसद बनें। अगर वह अमेठी से चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें (2024 के लोकसभा चुनाव में) भारी जीत मिलेगी।"

इस बीच, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "कांग्रेस ने उस निर्वाचन क्षेत्र (अमेठी) को अपने परिवार की निजी संपत्ति माना और लोगों को च्युइंग गम की तरह चबाते रहे, अब लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।..."

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos