लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है, 1984 में सिखों को और नैना साहनी को, विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगेः प्रज्ञा सिंह

By भाषा | Updated: November 30, 2019 18:49 IST

विधायक की धमकी के जवाब में प्रज्ञा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 में सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा, उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक आठ दिसंबर 2019 समय शाम 4 बजे, जला लीजिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देअपनी टिप्पणी पर विवाद के बाद दांगी ने मीडिया से कहा कि वह महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हैं।अपने बयान को गलती मानते हुए इसके लिए माफी मांगते हैं।

मध्य प्रदेशकांग्रेस के एक विधायक द्वारा कथित तौर पर जिंदा जलाने की धमकी दिए जाने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों के पास लोगों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है जैसा उन्होंने 1984 के दंगों में सिखों के साथ किया था।

विधायक ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को संसद में कथित तौर पर देशभक्त बताए जाने पर ठाकुर को धमकी दी थी। ठाकुर ने कहा कि वह उन्हें जलाने की धमकी देने वाले राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के आवास पर आठ दिसंबर को शाम चार बजे पहुंचेंगी।

ठाकुर की गोडसे से संबंधित कथित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को दांगी ने भोपाल की सांसद को कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर वह उनके निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करती हैं तो उन्हें जिंदा जला दिया जाएगा। हालांकि बाद में दांगी ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि यह एक गलती थी।

विधायक की धमकी के जवाब में प्रज्ञा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 में सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा, उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक आठ दिसंबर 2019 समय शाम 4 बजे, जला लीजिए।’’

दांगी के बयान के वीडियो के साथ एक अन्य ट्वीट में प्रज्ञा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यह हैं कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी, दिग्विजय सिंह के खास, राहुल गांधी के विचारों के पोषक और कमलनाथ सरकार के पैरोकार, अहिंसा के पुजारी।’’ दांगी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

अपनी टिप्पणी पर विवाद के बाद दांगी ने मीडिया से कहा कि वह महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हैं और अपने बयान को गलती मानते हुए इसके लिए माफी मांगते हैं। गौरतलब है कि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप