लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी की शिकायत, चुनावी प्रचार पर पाबंदी की मांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 6, 2019 11:02 IST

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने राजीव गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तेमाल की गयी कथित ‘अपमानजनक’ भाषा की रविवार ( 6मई)  को निंदा की और कहा कि इससे लोगों के बीच बीजेपी की छवि घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा था।चुनाव आयोग को शिकायत पत्र कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश संयोजक गंगा सिंह ने लिखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पर किए गए टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से मांग की है कि इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगाई जाए। कांग्रेस ने यह भी कहा कि पीएम मोदी का बयान स्व. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए अपमानजनक था। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में कहा था, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस केमिट ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हु पत्र में लिखा है, ''पीएम मोदी ने देश के लिए शहीद हुए भारत रत्न राजीव गांधी के लिए अपशब्द बोलते हुए अपमानजनक बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी को शायद यह बात नहीं पता है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के विरुद्ध झूठे भ्रष्टाचार के आरोप के कोई साक्ष्य नहीं होने के कारण देश की सर्वोच्च जांच सस्था ने आरोपमुक्त करते हुए क्लीन चिट दे दी थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का ऐसा खुले में अपमान करना आचार संहिता का उल्लंघन है।  भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों का जिक्र करना आचार संहिता का उल्लंघन है। उनको चुनावी सभाओं में अनर्गल आरोपों से रोका जाए।'' ये शिकायत पत्र कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश संयोजक गंगा सिंह ने लिखा है। 

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने पीएम मोदी की निंदा की 

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने राजीव गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तेमाल की गयी कथित ‘अपमानजनक’ भाषा की रविवार ( 6मई)  को निंदा की और कहा कि इससे लोगों के बीच बीजेपी की छवि घटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार दीक्षित ने मोदी से माफी मांगने की मांग की और कहा कि उनकी टिप्पणी से ‘देश के लोग आहत हुए हैं।’ 

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को लेकर क्या दिया था बयान? 

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजीव गाँधीचुनाव आयोगलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो