लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे की जिद से घबराए कार्यकर्ती, पार्टी के नेतृत्वविहीन होने को लेकर बैठे अनशन पर

By शीलेष शर्मा | Updated: July 3, 2019 05:49 IST

नरेश कुमार का यह भी मानना था कि कांग्रेस एक ऐसे दौर से गुजर रही है जब उसे राहुल के प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता है क्योंकि राहुल के बगैर पार्टी का कोई दूसरा नेता पार्टी को एक धागे में पिरोकर ना तो रख सकता है और ना मोदी-शाह की जोड़ी से सीधी टककर ले सकता है. 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की जिद पर अड़े रहने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी घबराहट है. धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी दिन भर जमावड़ा रहा. एक नेता जाता, तो दूसरा इन आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए धरना स्थल पर आता रहा.

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की जिद पर अड़े रहने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी घबराहट है. इस घबराहट के संकेत उस समय देखने को मिले जब मंगलवार सुबह से ही हजारों-हजार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में डेरा डालकर राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया. 

रघुपति राघव राजा राम..... की धुन बजती रही और दिन भर यह कार्यकर्ता 44 डिग्री के तापमान में राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग करते रहे.  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ नरेश कुमार ने बताया कि जब तक राहुल अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला बदल नहीं लेते तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दबाव उन पर जारी रहेगा. 

नरेश कुमार का यह भी मानना था कि कांग्रेस एक ऐसे दौर से गुजर रही है जब उसे राहुल के प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता है क्योंकि राहुल के बगैर पार्टी का कोई दूसरा नेता पार्टी को एक धागे में पिरोकर ना तो रख सकता है और ना मोदी-शाह की जोड़ी से सीधी टककर ले सकता है. 

धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी दिन भर जमावड़ा रहा. एक नेता जाता, तो दूसरा इन आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए धरना स्थल पर आता रहा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक संकल्प पत्र भी पेश किया जिसमें राहुल से इस्तीफा वापस लेन की मांग की गयी है. 

जहां एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता धरना दे रहे थे तो वहीं दूसरी ओर कांगे्रस के ही एक कार्यकर्ता ने राहुल के इस्तीफा वापस न लेने से नाराज होकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस युवक ने धमकी दी कि यदि राहुल इस्तीफा वापस नहीं लेगे तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा. आत्महत्या के प्रयास को लेकर युवक जैसे की पेड़ पर चढ़ा , पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के जवान ने इस युवक को जबरन नीचे उतारा. 

जहां एक ओर राहुल पर इस्तीफा वापस लेने के लिए चौतरफा दबाव बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा शुरु हो चुकी है. अब तक जो नेता इस दौड़ में शमिल है उसमे पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पद के सबसे प्रबल दावेदार बताये जा रहे है. 

उनके अलावा जो नाम चर्चा में है उनमें अशोक गहलोत,मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, सहित दूसरे नाम शामिल है. लेकिन पार्टी के युवा नेता जिनका सीधा संपर्क राहुल से है वे पुराने नेताओं के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है, ऐसे ही एक नेता ने लोकमत से चर्चा करते हुए कहा कि अब पार्टी में दो विचारों को लेकर संघर्ष है ‘सरवाईव’ या ‘रिवाईव’. 

इस युवा नेता का मानना था कि जो पार्टी के वरिष्ठ नेता है वे चाहते है कि ऐसे ही हालतों के साथ पार्टी चलती रहे. लेकिन युवा नेताओं का मानना है कि पार्टी को नये सिरे से खड़ा किया जाए और एक नये युवा चेहरे के रुप में किसी नेता को  सामने लाकर उसे राहुल के साथ काम करने का मौका दिया जाए.  पार्टी में यह संघर्ष गति पकड़ रहा है लेकिन जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता तब तक पार्टी में उहा-पोह की यह स्थिति जारी रहने के संकेत है. 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील