लाइव न्यूज़ :

गोवा में 10 विधायकों के बीजेपी में विलय से कांग्रेस आक्रोशित, कहा- 'एक देश, एक पार्टी’ चाहती है भाजपा

By भाषा | Updated: July 11, 2019 03:55 IST

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 विधायकों ने बुधवार शाम सत्तारूढ़ भाजपा में विलय कर लिया।

Open in App

पणजी, 10 जुलाई : अपनी पार्टी के 15 में से 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरिश चोडणकर ने कहा कि भगवा पार्टी का लक्ष्य ‘एक देश, एक पार्टी’ का है। गौरतलब है कि गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 विधायकों ने बुधवार शाम सत्तारूढ़ भाजपा में विलय कर लिया।

इसके साथ ही 40 सदस्यीय सदन में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो जाएगी। चोडणकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक ब्लैकमेल होकर या लालच में आकर भाजपा में गए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘एक देश, एक चुनाव’’ की जगह भाजपा वास्तव में ‘‘एक देश, एक पार्टी’’ चाहती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव साथ-साथ कराने के लिए ‘‘एक देश, एक चुनाव’’ की वकालत कर रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं।

टॅग्स :गोवाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील