लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस औरंगाबाद का नाम बदलने के किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगी: थोराट

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:08 IST

Open in App

औरंगाबाद, 31 दिसंबर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर औरंगाबाद का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव आता है तो उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि स्थानों के नाम बदलना शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) का हिस्सा नहीं था।

उन्होंने कहा, 'अगर औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने का कोई प्रस्ताव आता है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

थोराट ने एक सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा, हमारी पार्टी नाम बदलने में विश्वास नहीं करती क्योंकि इससे आम आदमी का विकास नहीं होता है ।

उन्होंने कहा,‘‘हालांकि हम एमवीए गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से इस तरह के प्रस्ताव का विरोध करेंगे। मुझे औरंगाबाद का नाम बदलने के बारे में किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है।”

दो दशक पहले शिवसेना ने सबसे पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र के बारे में पूछे जाने पर थोराट ने कहा, सोनिया गांधी, राकांपा के शरद पवार और शिवसेना के उद्धव ठाकरे जैसे एमवीए के गठन के लिए जिम्मेदार नेताओं में से एक हैं।

उन्होंने कहा, 'शरद पवार की तरह ही सोनिया गांधी को भी सरकार का मार्गदर्शन करने का अधिकार है।’

ठाकरे को लिखे पत्र में गांधी ने राज्य में एमवीए सरकार के सीएमपी की याद दिलाई थी और दलितों और आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ उपाय लागू करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे