लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस वाइड गेंद है, आप नो बॉल है, केवल बीजेपी...": हिमाचल चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह का क्रिकेट वाला तंज

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2022 20:05 IST

हिमाचल चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल किया और कांग्रेस को ‘वाइड बॉल’ तो आम आदमी पार्टी को ‘नो बॉल’ करार दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि राजनीति की पिच पर केवल भाजपा ‘सही लेंथ की बॉल’ हैसिंह ने कहा, हमने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया हैकहा, हिमाचल प्रदेश की जनता चपाती को पलटती रहती है, लेकिन इस बार यहां चपाती अच्छी तरह पक गयी है

बैजनाथ/बल्ह (हिमाचल प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल किया और कांग्रेस को ‘वाइड बॉल’ तो आम आदमी पार्टी को ‘नो बॉल’ करार दिया। 

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राजनीति की पिच पर केवल भाजपा ‘सही लेंथ की बॉल’ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का भाजपा का संकल्प वोट हासिल करने के मकसद से नहीं लिया गया है। 

सिंह ने कहा, ‘‘हमने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हम वोट पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हम समाज को बांटकर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में सालों से समान नागरिक संहिता लागू है। क्या गोवा में समाज टूट गया।’’ ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट के दौरान देश में क्रिकेट का माहौल है और ऐसे में रक्षा मंत्री ने भी राजनीति की तुलना क्रिकेट से करते हुए मतदाताओं को संदेश देने का प्रयास किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट के शब्दों में मौजूदा राजनीति को बयां करना हो तो मैं कहूंगा कि भाजपा राजनीति की पिच पर ‘अच्छी लेंथ की बॉल’ है, कांग्रेस पार्टी ‘वाइड बॉल’ बन गयी है। आम आदमी पार्टी की स्थिति ‘नो बॉल’ की है।’’ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में नौवें या दसवें स्थान पर थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘आज (नरेंद्र) मोदीजी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है। वह दिन दूर नहीं जब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के तीन शीर्ष देशों में शामिल होगी।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर काबू पाया है और केंद्र से सारा धन सीधे लोगों के खातों में पहुंचता है। 

सिंह ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा कि हमने भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर दिया। हमने भ्रष्टाचार रोकने की प्रणाली बदली है। आज, अगर दिल्ली से 100 पैसे चलते हैं तो पूरी राशि लोगों के खातों में पहुंचती है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा उत्पादों में आत्म-निर्भरता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत का रक्षा निर्यात करीब 20,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।’’ 

हिमाचल में हर पांच साल में सरकार बदलने के इतिहास का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश की जनता चपाती को पलटती रहती है। लेकिन इस बार यहां चपाती अच्छी तरह पक गयी है। इसे पलटने की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड में भी ऐसा होता था, लेकिन वहां की जनता ने अब इस पर रोक लगा दी है।’’

(कॉपी एजेंसी भाषा)

टॅग्स :Rajnath Union Defenseआम आदमी पार्टीकांग्रेसहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022Himachal Pradesh Election 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?