लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रवाद को बताया छलावा, बोली- "मोदी सरकर चीनी पॉलिएस्टर राष्ट्रीय ध्वज के ऑर्डर को करे रद्द"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 8, 2022 21:58 IST

मोदी सरकार के राष्ट्रवाद को देश के साथ छलावा बताते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि उसने आजादी का अमृत महोत्वस मनाने के लिए चीन से जो पॉलिएस्टर झंडे मंगाने का ऑर्डर दिया है, उसे फौरन रद्द करे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रवाद को छल बताते हुए कहा कि उसे स्वतंत्रता संग्राम की समझ नहीं है कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार चीन से मंगाये जाने वाले पॉलिएस्टर झंडे के ऑर्डर को फौरन रद्द करेमोदी सरकार उस चीन से तिरंगे को आयात कर रही है, जिसने तिब्बत में हमारी जमीन कब्जा की है

दिल्ली: देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद को छद्म का आवरण बताया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा को न तो स्वतंत्रता संग्राम की समझ है और न ही उसके प्रतीकों की।

इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आजादी का अमृत महोत्वस मनाने के लिए चीन से पॉलिएस्टर के झंडे मंगाने का जो ऑर्डर दिया है, उसे वो फौरन रद्द करे।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि मोदी सरकार राष्ट्रीय ध्वज संहिता में संशोधन को वापस ले, जो पॉलिएस्टर राष्ट्रीय झंडे के निर्माण और उसके आयात की अनुमति देता है।

इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवाद के नाम पर इस देश के साथ छल करे रहे हैं। इसका सबसे प्रमाण है कि मोदी सरकार उस चीन से बड़े पैमाने पर भारतीय झंडों को आयात कर रही है, जिसके सैनिकों ने लद्दाख में 1,000 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

प्रवक्ता अजय कुमार ने इस संबंध में कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ द्वारा की गई 30 जुलाई की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज संहिता में अवश्य कानूनी संशोधन करके चीन को ऑर्डर को रद्द करें और कांग्रेस के घोषित "ध्वज सत्याग्रह" का समर्थन करें।

कुमार ने कहा कि मोदी खुद को भारत के खादी उद्योग के संरक्षक के रूप में प्रस्तुत करते हैं, अभी पिछले साल 'मन की बात' में उन्होंने भारतीयों से 'खादी' उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री भारतीयों को 'लोकल बनाम ग्लोबल में लोकल की वकालत करते हैं, वहीं उनके निर्माण के निर्णयों में चीन काफी प्रभावी रहता है, चाहे वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए कांस्य के आयात ता मसला हो या कुछ और हो।

साल 2021-2022 में मोदी सरकार ने चीन से आयात में 45 प्रतिशत का रिकॉर्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इस सरकार ने कुल 94 बिलियन अमरीकी डालर का आयात चीन से किया है।

उन्होंने कहा, "भारत के झंडे चीन में मशीन से बन रहे हैं। कितना दुर्भाग्य है इस देश का और महात्मा गांधी के 'खादी' के सपने पर उन्होंने बहुत ही निम्न हमला बोला है। इस देश के हजारों श्रमिकों की आय के साधन, उनकी नौकरी का खोना वाकई 'खादी' के साथ एक भद्दा मजाक है। कहने को तो पीएम मोदी 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने तय किया कि 'हर घर में चीन का बना हुआ तिरंगा' लहरायेगा। देश में 'खादी' का स्वयंभू चैंपियन खुद 'खादी' की मौत की अगवानी करेंगे।"

इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि जिन्होंने कभी स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया, वे तिरंगे के साथ राष्ट्र के संबंध को कभी नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया, जिन्होंने 52 साल तक नागपुर में तिरंगा नहीं फहराया, वे भला तिरंगे और खादी के साथ देश के संबंधों को क्या समझेंगे।"

रमेश ने कहा, "यह सरकार उस चीन से पॉलिएस्टर तिरंगे को आयात कर रही है, जिस चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।"

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि देश को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये वही भाजपा है, जिसने हिंदू महासभा से प्रेरणा लेकर "राष्ट्रवादी ताकतों" को खत्म करने के लिए सिंध, बंगाल और उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवभारतचीनकांग्रेसBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो