लाइव न्यूज़ :

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, सदन से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:40 IST

Open in App

गैरसैंण, पांच मार्च उत्तराखंड में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा भवन के बाहर धरना दिया तथा उसके बाद इस मसले पर राज्य सरकार से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रीतम सिंह, ममता राकेश, हरीश धामी, गोविंद सिंह कुंजवाल और राजकुमार हाथों में गन्ना पकड़े विधानसभा पहुंचे और प्रवेश द्वार पर धरना दिया।

कांग्रेस सदस्य काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्य पिछले चार साल से नहीं बढाया है जिससे उनकी दिक्कतें बढती जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘'किसान अपनी लड़कियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं, अपने बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं।’’

बाद में सदन में शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाते हुए निजामुद्दीन रूआंसे हो गए और कहा, ‘‘राज्य के विकास में गन्ना किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है और उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।’’

निजामुद्दीन की चिंता को वाजिब बताते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि गन्ना नकदी फसल होने के बावजूद समय पर नकदी ना मिलने से लोग इससे दूर होते जा रहे हैं।

उन्होंने दिवंगत एनडी तिवारी के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गन्ने का मूल्य गन्ने के तैयार होने से पहले ही तय कर लिया जाता था और हमेशा पिछली बार से बढाकर दिया जाता था।

इंदिरा ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए।

सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने जबाव देते हुए कहा कि सरकार कृषकों के प्रति संवेदनशील है और गन्ना कृषकों के लिए 245 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में गन्ना कृषकों का पिछला समस्त भुगतान कर दिया गया है। उत्तराखंड न केवल देश के उन पांच राज्यों में शामिल है जो हर साल गन्ना मूल्य घोषित करते हैं बल्कि सबसे ज्यादा मूल्य देने वाला राज्य भी है।

लेकिन, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल