लाइव न्यूज़ :

राफेल सौदे पर हमलावर कांग्रेस, कहा- संसद में झूठ बोल रहे पीएम मोदी, लाएंगे विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 23, 2018 14:45 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2008 के पैक्ट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसमें भारत और फ्रांस राफेल सौदे की कीमतें नहीं बता सकते।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जुलाईः राफेल रक्षा सौदे पर कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर आक्रामक रुख अपना रही है। सोमवार (23 जुलाई) को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आएंगे। कांग्रेस ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच 2008 के पैक्ट के मुताबिक ऐसा कोई क्लॉज नहीं है जिसमें राफेल सौदे की कीमत बताने से रोका गया हो।

पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने कहा कि राफेल सौदे की कीमतें गुप्त रखने वाली बात पूरी तरह गलत है। सरकार को सभी विमानों की कीमतों का खुलासा करना होगा। उन्होंने कहा सरकार राफेल विमानों की कीमत गुप्त नहीं रख सकती क्योंकि इसे सीएजी और पीएसी ऑडिट करेगी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने विमान कीमतों पर देश को गुमराह किया। उन्होंने कहा , 'फ्रांस की सरकार को राफेल विमान की कीमतें सार्वजनिक करने में कोई आपत्ति नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने खुद राहुल गांधी से ये बात कही है।' 

यह भी पढ़ेंः- राहुल के बयान का फ्रांस ने किया खण्डन, कहा- संवेदनशील है राफेल सौदा, पब्लिक नहीं कर सकते जानकारी

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह पूरी तरह विशेषाधिकारों के हनन का मामला है, इसलिए हम लोकसभा में पीएम मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ प्रस्ताव लेकर आएंगे।

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के कुछ सदस्यों ने विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का नोटिस दिया है जिस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि वह इसे देखेंगी। भाजपा सदस्यों निशिकांत दुबे, अनुराग ठाकुर, दुष्यंत सिंह और प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का नोटिस दिया है। भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को सदन में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर संसद को गुमराह किया।

राफेल विमानों के सौदे को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर घोटाले का आरोप लगाती रही है। शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जादू करके राफेल विमानों की कीमत बढ़ा दी। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के दौरान तय की गयी कीमत से काफी ज्यादा कीमत पर राफेल विमान खरीदने का समझौता किया है। वो इस सौदे की कीमतें सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गाँधीइंडियन नेशनल काँग्रेसनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष