लाइव न्यूज़ :

झारखंड: भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे तीन विधायकों को कांग्रेस ने किया निलंबित, ईडी कर रही पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2023 17:37 IST

ईडी से हुई 10 घंटे की पूछताछ के बाद बाहर आए राजेश कच्छप ने कहा कि मुझे कैश मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे कांग्रेस विधायकों पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।इन तीन विधायकों के पास कैश मिलने के मामले में पार्टी ने यह कार्रवाई की है।दरअसल, पश्चिम बंगाल में उनकी गाड़ी से 50 लाख रुपए कैश मिलने के बाद बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे कांग्रेस विधायकों पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। इन तीन विधायकों के पास कैश मिलने के मामले में पार्टी ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में उनकी गाड़ी से 50 लाख रुपए कैश मिलने के बाद बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में ईडी कार्यालय में इन तीनों विधायकों से पूछताछ की गई। आज नमन विक्सल कोंगाड़ी से पूछताछ की गई।

ईडी से हुई 10 घंटे की पूछताछ के बाद बाहर आए राजेश कच्छप ने कहा कि मुझे कैश मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जहां मुझसे बिना किसी दबाव के ईडी ने पूछताछ की साथ ही मैंने मनी लॉन्ड्रिंग के बारे में सभी जवाब सच्चाई के साथ दिए हैं। इसके अलावा झारखंड सरकार गिराने के आरोप पर बोले की मुझ पर ये जो आरोप लगाए गए है वो झूठे और मनगढ़ंत है। 

कांग्रेस विधायक ने कहां की वह सेंट्रल एजेंसी की जांच का आगे भी पूरा सहयोग करेंगे। बता दे कि 30 जुलाई 2022 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अंतर्गत पंचला थाना के रानी हाट में झारखंड के कांग्रेस पार्टी के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को बंगाल पुलिस ने 49 लाख 98 हजार 300 रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। 

इसके बाद रांची के अरागोड़ा थाने में बेरमो से कांग्रेस के ही विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कराया। इस प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि सरकार गिराने के एवज में उन्हें पैसे का ऑफर दिया गया था। तीनों विधायकों को इसी प्राथमिकी के आधार पर बंगाल पुलिस ने जेल भेज दिया था।

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए