लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने किया पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू तो बोली कांग्रेस, चुनाव हारने के बाद लगता है एक्टर बनेंगे मोदी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2019 18:09 IST

राजनीतिक साक्षात्कार से अलग बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के निजी जीवन के बारे में विशेष साक्षात्कार लिया था। जिसे 23 अप्रैल की रात 9 बजे जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इंटरव्यू के दौरान अक्षय पीएम मोदी से उनके लाइफस्टाइल से लेकर उनके रूटीन और स्वभाव से जुड़े प्रश्न करते दिखाई दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा लिए गए  इंटरव्यू पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ये एक विफल राजनेता की पहचान है। ऐसा लगता है जैसे 23 मई को जनता द्वारा खारिज किए जाने के बाद पीएम मोदी बॉलीवुड में एक वैकल्पिक रोजगार की तलाश कर रहे हैं और वह एक एक्टर बनने की पूरी तैयारी में हैं। 23 मई को  लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने हैं। 

रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि इंटरव्यू में एक विफल राजनीतिज्ञ ने अक्षय कुमार से अच्छा अभिनेता बनने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। 

सुरजेवाला ने कहा, ''अक्षय कुमार जी एक बेहतरीन अभिनेता हैं और हम उन्हें पसंद करते हैं। वह बहुत सफल अभिनेता हैं। एक असफल राजनीतिज्ञ, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को कम कर दिया है, जिसने भारत की नौकरियों को कम कर दिया है, जिसने भारत के किसानों और गरीबों के लिए जीवन नरक बना दिया है, अब अक्षय कुमार जी से बेहतर अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार जी से अच्छे अभिनेता कैसे बन पाएंगे?''

सुरजेवाला ने कहा, ''अब हो सकता है कि मोदी जी ने अब राजनीतिक जगत से फिल्म जगत में जाने का मन बना लिया हो क्योंकि आजकल बायोपिक का दौर चल रहा है।''

राजनीतिक साक्षात्कार से अलग बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के निजी जीवन के बारे में विशेष साक्षात्कार लिया था। जिसे 23 अप्रैल की रात 9 बजे जारी किया गया था। पीएम मोदी के इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

इंटरव्यू के दौरान अक्षय पीएम मोदी से उनके लाइफस्टाइल से लेकर उनके रूटीन और स्वभाव से जुड़े प्रश्न करते दिखाई दिए। पीएम मोदी के बचपन से लेकर जवानी और फिर गुजरात का सीएम बनने तक का सफर उन्होंने कैसे तय किया इस बारे में बात की। 

टॅग्स :रणदीप सुरजेवालाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अक्षय कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह