लाइव न्यूज़ :

एयरपोर्ट्स से CISF के 3000 पद खत्म करने पर केंद्र पर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा- सरकार हवाईअड्डों की सुरक्षा से कर रही खिलवाड़

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 5, 2022 14:24 IST

सरकार ने भारतीय हवाईअड्डों पर सुरक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 3,000 से अधिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पदों को खत्म कर दिया है। ऐसे में अब सरकार के इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देएयरपोर्ट्स से CISF के 3000 पद खत्म करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधाकांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार भारतीय हवाईअड्डों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही हैनागर विमानन मंत्रालय और गृह मंत्रालय की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार 2018-19 कार्य योजना को अब देश भर के 50 असैन्य हवाईअड्डों पर लागू किया जा रहा है

नई दिल्ली: भारतीय हवाईअड्डों पर सुरक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्र सरकार की ओर से 3,000 से अधिक सीआईएसएफ पदों को खत्म कर दिया है। ऐसे में अब निजी सुरक्षा गार्ड उनकी जगह हवाईअड्डों पर गैर-संवेदनशील ड्यूटी करेंगे। केंद्र के इस फैसले को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार भारतीय हवाईअड्डों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, "मोदी सरकार ने हवाईअड्डों पर सुरक्षा से भारी खिलवाड़ करते हुए 3 हजार से ज्यादा सीआईएसएफ पदों को खत्म कर दिया है। उनकी जगह निजी सुरक्षा गार्ड को तैनात करने का फैसला लिया गया है। सुरक्षा पर होने वाले खर्च में कटौती के नाम पर होने वाली हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।"

नागर विमानन मंत्रालय और गृह मंत्रालय की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार 2018-19 कार्य योजना को अब देश भर के 50 असैन्य हवाईअड्डों पर लागू किया जा रहा है। इसका क्रियान्वयन नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और सीआईएसएफ मिलकर करेंगे। विमानन सुरक्षा के नियामक संगठन बीसीएएस की योजना के मुताबिक, सीआईएसएफ के कुल 3,049 विमानन सुरक्षा पदों को खत्म कर दिया गया है और उनकी जगह पर 1,924 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और सामान के स्कैनर जैसी स्मार्ट निगरानी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :कांग्रेसमोदी सरकारAirports Authority of IndiaCISF
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट