लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर के भारत बन जाएगा हिंदू पाकिस्तान के बयान पर बीजेपी का जवाब, कहा-राहुल गांधी मांगे माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2018 03:45 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने इस बीजेपी पर निशाना साधते हुए खुद को विवादों में धकेल दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने इस बीजेपी पर निशाना साधते हुए खुद को विवादों में धकेल दिया है। दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा है कि अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीती, तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से जीतती है तो लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में पड़ जाएंगे। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी की ओर से कहा गया है कि इसी कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान को जन्म दिया है। पाकिस्तान आज टेररिस्तान है, जिसकी हिंदुस्तान से तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार हिंदुस्तान को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। साथ ही हमेशा हिंदुओं को गाली देने का काम किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी ने हिंदुओं को सैफ्रॉन टेररिस्ट कहा था। अब उनके नेता शशि थरूर ने हिंदुओं को गाली दी है। लिहाजा राहुल गांधी को इस के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर हमला किया है।

इतना ही नहीं उन्होंने थरुर पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं को उठ खड़े होने और यह समझने की आज बहुत जरूरत है उनके नाम पर क्या किया जा रहा है और इसके खिलाफ बोलने की जरूरत है। गौरबतल है कि शशि ने कहा था कि आज हमको गलत को गलत और सही को सही कहने की जरुरत है। ऐसे में हम ऐसे देश में रह रहे हैं, जहां एक तरफ तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि संविधान पवित्र ग्रंथ है और दूसरी तरफ वह एक नायक के तौर पर प्रशंसा करते हैं। फिलहाल बीजेपी की ओर से थरुर  के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। जबकि बीजेपी के हमले के बाद थरुर ने कोई सफाई अभी तक पेश नहीं की है।

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब