लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने रामदेव के स्वामित्व वाली कंपनी को कर्ज देने को लेकर जवाब मांगा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून कांग्रेस ने बुधवार को सरकार पर छद्म पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब होने के बावजूद बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली रुचि सोया को करोड़ों रुपये का कर्ज क्यों दिया गया? इस पर जवाब मांगा।

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस सरकार पर से छद्म पूंजीवाद का तमगा हटता नहीं दिखता है और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार अपनी पूंजीवादी मित्रों का सहयोग एवं समर्थन जारी रखे हुए है।''

खेड़ा ने आरोप लगाया कि रुचि सोया ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 12,146 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के बाद दिवालिया होने के संबंध में घोषणा की। यह कंपनी अब रामदेव के पतंजलि समूह के स्वामित्व में है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रुचि सोया से अपने कर्ज की वसूली में नाकाम रहने के बाद एसबीआई ने पतंजलि समूह को 3,250 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करायी जोकि रुचि सोया को 4,350 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए सार्वजनिक बैंकों से उधार ली गई राशि का एक बड़ा हिस्सा रही।

इन आरोपों को लेकर रामदेव और कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू